एबीपी न्यूज से बातचीत में सुनील शेट्टी ने कहा, ‘मैंने बहुत पहले ही, फिल्म बनने से पहले ही, यह तय कर लिया था कि चूंकि यह एक देशभक्ति फिल्म है, इसलिए इसे 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा जरूर पार करना चाहिए। और मैंने मन में ठान लिया था कि मैं इसे फिल्म बनने के बाद ही देखूंगा।’ सैक्निल्क के अनुसार, फिल्म ने अब तक दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 447 करोड़ रुपये कमाए हैं और सुनील ने कहा, ‘मुझे लगता है कि पिता के प्यार के लिए भगवान ही हमें 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करवाएंगे।’
नहीं देखते केएल राहुल के मैच
इसी बातचीत में सुनील ने अपने दामाद, मशहूर क्रिकेटर केएल राहुल के बारे में बात करते हुए उनकी तुलना फिल्म ‘बॉर्डर 2‘ से की, जिस तरह उन्होंने फिल्म नहीं देखी, उसी तरह उन्हें राहुल को मैदान पर खेलते देखना भी पसंद नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मैं मैच बिल्कुल नहीं देखता। हालांकि मैं क्रिकेट का बहुत बड़ा फैन हूं, फिर भी मैं मैच नहीं देखता।’
लोगों की कमेंटबाजी से परेशान
उन्होंने आगे बताया, ‘इसका एक कारण लगातार चल रहे कमेंट्स का दौर भी है। आप पर की गई टिप्पणियां आपको प्रभावित नहीं करतीं, लेकिन हमारे बच्चों पर की गई टिप्पणियां असर डालती हैं। इसी वजह से मैं मैच लाइव नहीं देखता।’
दामाद की तरह बनना चाहते थे क्रिकेटर
एएनआई से पहले हुई बातचीत में सुनील ने कहा था कि उन्होंने राहुल जैसे दामाद की कामना की थी क्योंकि वे भी अपने जीवन में क्रिकेटर बनना चाहते थे। राहुल भी सुनील की तरह मंगलौर से हैं, इसलिए उनके लिए यह और भी खास था जब उनकी बेटी अथिया ने उन्हें अपना जीवनसाथी चुना।













