• Entertainment
  • राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर’-‘टॉक्सिक’ क्लैश को US-ईरान युद्ध से जोड़ा, कमाल आर खान की छूटी हंसी

    फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा हर मुद्दे पर अपना रिएक्शन देते हैं। सोशल मीडिया पर वह बेहद एक्टिव रहते हैं और अपनी प्रतिक्रिया से सबका ध्यान खींचने में कसर नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने अब अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हवाई हमले और ‘धुरंधर’ वर्सेज ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को एक-दूसरे से जोड़कर एक पोस्ट किया। जो अब चर्चा


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा हर मुद्दे पर अपना रिएक्शन देते हैं। सोशल मीडिया पर वह बेहद एक्टिव रहते हैं और अपनी प्रतिक्रिया से सबका ध्यान खींचने में कसर नहीं छोड़ते हैं। उन्होंने अब अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हवाई हमले और ‘धुरंधर’ वर्सेज ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को एक-दूसरे से जोड़कर एक पोस्ट किया। जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

    दरअसल, इजराइल और अमेरिका ने ईरान समेत अन्य मध्य-पूर्वी देशों पर हवाई हमला किया, जिससे दुनियाभर में एक बार फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, 19 मार्च को थिएटर्स में एक साथ रिलीज होने वाली रणवीर सिंह की धुरंधर और यश की टॉक्सिक पर भी भारत की जनता की नजरें गड़ी हुई हैं। हालांकि दोनों की चीजें एकदम जमीन-आसमान जैसी हैं। लेकिन राम गोपाल वर्मा ने इसे एक-दूसरे से कनेक्ट कर दिया।

    मैं अमेरिका-ईरान के बीच लड़ाई के साथ-साथ धुरंधर और टॉक्सिक के बीच भिड़ंत देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। एक में लोग मरेंगे और दूसरे में पैसा।
    राम गोपाल वर्मा

    राम गोपाल वर्मा का इजराइल-ईरान युद्ध पर रिएक्शन

    राम गोपाल वर्मा ने 1 मार्च को एक्स हैंडल पर लिखा, ‘मैं अमेरिका-ईरान के बीच लड़ाई के साथ-साथ धुरंधर और टॉक्सिक के बीच भिड़ंत देखने के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। एक में लोग मरेंगे और दूसरे में पैसा।’ इस पर कमाल आर खान की हंसी छूट गई। उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘हाहाहाह।’ वहीं, बाकियों ने उन्हें युद्ध को नॉर्मलाइज न करने की अपील की। कहा कि फिल्में क्लैश हो सकती हैं लेकिन राष्ट्र के बीच क्लैश नहीं होना चाहिए।

    केआरके ने इजराइल-ईरान युद्ध पर कहा

    केआरके ने भी अमेरिका-इजराइल के हवाई हमले पर रिएक्ट किया था। एक्स हैंडल पर लिखा था, ‘दुबई में ड्रोन और मिसाइल के ब्लास्ट की आवाज के कारण मेरा परिवार पूरी रात सो नहीं पाया। ये उस शहर में रह रहे सभी लोगों के लिए बहुत ही खतरनाक स्थिति है।’ इनके अलावा, गीतकार जावेद अख्तर ने इस युद्ध की निंदा की थी और कहा था कि ट्रंप और नेतान्याहू ने सारी हदें पार कर दी हैं। साथ ही चीन से उम्मीद जताई कि वह इसमें कुछ हस्तक्षेप करेगा।

    ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्सिक’ के बीच मुकाबला

    बता दें कि आदित्य धर की डायरेक्टेड फिल्म ‘धुरंधर‘ 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और दो महीने से ज्यादा वक्त तक थिएटर में चली थी। ओटीटी पर आने के बाद भी ये थिएटर से नहीं उतरी थी। बॉक्स ऑफिस पर सिंगल भाषा में इसने 1300 करोड़ रुपये का बिजनेस करके रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, अब इसका सीक्वल पैन इंडिया रिलीज होगा। इसे पांच भाषाओं में यश की ‘टॉक्सिक’ के सामने उतारा जाएगा। दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।