• International
  • कश्मीर में क्या कर रहा भारत जिससे घबराया पाकिस्तान, बताया खतरनाक हथियार, टेंशन में शहबाज शरीफ

    इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर से होकर बहने वाली दो बड़ी पश्चिमी नदियों झेलम और चिनाब पर भारत के प्लान से पाकिस्तान घबराया हुआ है। भारत ने अपने इलाके में नदियों के किनारे स्टोरेज प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, जिसके लिए 60 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना है। इस्लामाबाद का कहना है कि नई दिल्ली


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: जम्मू-कश्मीर से होकर बहने वाली दो बड़ी पश्चिमी नदियों झेलम और चिनाब पर भारत के प्लान से पाकिस्तान घबराया हुआ है। भारत ने अपने इलाके में नदियों के किनारे स्टोरेज प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा है, जिसके लिए 60 अरब डॉलर का निवेश करने की योजना है। इस्लामाबाद का कहना है कि नई दिल्ली का यह प्रोजेक्ट पाकिस्तान के खिलाफ एक खतरनाक हथियार बन सकता है। पाकिस्तान का कहना है कि इसके भारत के हाथ में बाढ़ और सूखा लाने की ताकत आ जाएगी।

    भारत 60 दिनों तक रोक सकेगा पानी

    पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, वॉटर एंड पावर डेवलपमेंट अथॉरिटी (WAPDA) के चेयरमैन रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मोहम्मद सईद ने हाल ही में बताया कि भारत के पास अभी 15 दिनों तक का पानी स्टोरेज करने की क्षमता है। इन प्रोजेक्ट के पूरा होने पर यह बढ़कर 55-60 दिनों तक बढ़ जाएगी। उन्होंने यह जानकारी पानी के स्टोरेज प्रोजेक्ट पर केंदर् और राज्यों के बीच बातचीत के दौरान दी।

    पाकिस्तान में आ सकता है सूखा

    चर्चा में शामिल एक व्यक्ति ने डॉन को बताया कि 55 से 60 दिन तक पानी को रोकने का मतलब है कि इससे पाकिस्तान में सूखा पड़ सकता है। खासतौर पर जब नीचे की तरफ फसलों को पानी की बहुत जरूरत होती है। व्यक्ति ने आगे बताया कि इसके उलट मानसून या भारी बारिश के दौरान भारत जमा पानी को छोड़कर पाकिस्तान के अंदर बाढ़ ला सकता है।

    भारत पर लगाया आरोप

    उन्होंने आरोप लगाया कि भारत वर्तमान में 15 दिन की क्षमता के साथ भी ऐसा कर रहा है और कहा कि पाकिस्तान को तुरंत इससे निपटने की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को तुरंत बड़े तालाब बनाने चाहिए, ताकि जब भारत पानी के बहाव में रुकावट डाले तो बाढ़ का पानी जमा किया जा सके।

    WAPDA के चेयरमैन ने जोर दिया कि पाकिस्तान को ज्यादा पानी बचाने और संभावित असर को कम करने के लिए नए तालाबों की जरूरत होगी। एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान को हर साल आने वाली बाढ़ के पानी को जमा करने के लिए तेजी से स्टोरेज बनाना चाहिए और इस पानी को समुद्र में जाने से रोकना चाहिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।