• Business
  • पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, एक घंटे के लिए रोकनी पड़ी ट्रेडिंग

    नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट में आज भारी गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग की शुरुआती कारोबार में कराची स्टॉक एक्सचेंज का KSE-30 इंडेक्स करीब 10 फीसदी गिर गया। यह पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट को देखते हुए ट्रेडिंग को एक घंटे के लिए रोक


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट में आज भारी गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग की शुरुआती कारोबार में कराची स्टॉक एक्सचेंज का KSE-30 इंडेक्स करीब 10 फीसदी गिर गया। यह पाकिस्तान के स्टॉक मार्केट में एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इस गिरावट को देखते हुए ट्रेडिंग को एक घंटे के लिए रोक दिया गया। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में आज गिरावट आई।

    पिछले सत्र में यह 168,062.17 अंक पर बंद हुआ और आज शुरुआती कारोबार में 152,916.77 अंक तक गिर गया। भारतीय समय के मुताबिक 11.30 बजे यह 10,371.24 अंक यानी 6.17% की गिरावट के साथ 157,690.93 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इससे पहले शुक्रवार को भी KSE-100 इंडेक्स में करीब 2 फीसदी गिरावट आई थी। अफगानिस्तान के साथ सीमा पर झड़पों के कारण यह गिरावट आई थी। इंडेक्स 3,081 अंक यानी 1.82 फीसदी की गिरावट के साथ 165,811.88 तक गिर गया था। बाद में इसमें सुधार हुआ और यह 168,062.17 अंक पर बंद हुआ।

    ईरान से भारत क्‍या खरीदता है, क्‍या बेचता है, जानिए इजरायली हमले से कितना असर पड़ेगा

    दुनिया भर में गिरावट

    दुनियाभर के शेयर बाजारों में आज गिरावट आई। भारत में भी बीएसई सेंसेक्स प्री-ओपन में करीब 6,800 अंक गिर गया था और 2,700 अंक की गिरावट के साथ खुला। इसी तरह जापान और साउथ कोरिया के शेयर बाजार में गिरावट रही। रविवार को अमेरिका में फ्यूचर्स में भी करीब एक फीसदी गिरावट रही। ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध तेज होने और कच्चे तेल की कीमत में तेज से शेयर बाजारों में गिरावट आई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।