• Religion
  • Holika Dahan 2026 Upay : होलिका दहन उपाय, ज्योतिषी ने बताए शनि साढ़ेसाती और नजर दोष से बचने के लिए होलिका की राख के उपाय

    होलिका दहन की अग्नि को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। जितनी होलिका की अग्नि प्रभावशाली होती है उतनी ही होलिका की राख भी शक्तिशाली होती है। होलिका की राख सिर्फ जली हुई लकड़ियों की राख नहीं है बल्कि इसमें बहुत सकारात्मकता ऊर्जा होती है। ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय ने बताया कि होलिका दहन की अग्नि


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    होलिका दहन की अग्नि को बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है। जितनी होलिका की अग्नि प्रभावशाली होती है उतनी ही होलिका की राख भी शक्तिशाली होती है। होलिका की राख सिर्फ जली हुई लकड़ियों की राख नहीं है बल्कि इसमें बहुत सकारात्मकता ऊर्जा होती है। ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय ने बताया कि होलिका दहन की अग्नि बहुत ही पवित्र और शुद्ध होती है। होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। इसकी राख में इतना शक्ति है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है। साथ ही नजर दोष और ग्रह दोष से मुक्ति भी दिलाती है। आइए जानते हैं ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडे से होलिका की राख और ग्रह दोष आदि दूर करने के लिए कुछ सरल और असरदार उपाय।

    होलिका दहन के उपाय
    1) होलिका दहन के अगले दिन होलिका की राख को लाकर अपने घर के मंदिर में या अपने घर की ईशान कोण दिशा में रख दें। जब भी आप किसी मुसीबत में फंसे या किसी इंटरव्यू के लिए जाएं और कोई कोर्ट कचहरी आदि से जुड़ा कोई मामला है तो आप इस राख का तिलक करके अपने घर से निकलें। यह राख बहुत ही शक्तिशाली और प्रभावशाली होती है। जो आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को हटाती है और काम में आ रही बाधाओं को दूर करती है।

    2) अगर किसी को नजर दोष है या कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा है तो इस होलिका की राख को उस व्यक्ति की माथे पर गले पर और नाभि पर लगाना चाहिए। ऐसा करने से रोग का प्रभाव कम होते हैं और स्थिति में सुधार हो सकता है।

    3) ऐस्ट्रॉलजर नंदिता पांडेय के अनुसार, जब होलिका दहन हो रहा है तो वहां से छोटी से होलिका की जलती हुई लकड़ी उठाएं और उसे अपने घर में घूमा दें ऐसा करने से नकारात्मकता खत्म हो जाए और जीवन में सुख शांति प्राप्त हो।

    4) अगर किसी ग्रह से संबंधित कोई समस्या है या शनि की साढ़ेसाती या शनि की ढैय्या चल रही है जिसकी वजह से आपको बार बार स्वास्थ्य समस्याएं हो रही है तो एक मुट्ठी उड़द लें और एक मुट्ठी काले तिल लें और उसको एक आटे की लोई में गूंथ लें और थोड़ा गुड़ भी मिला दें और अपने पूरे शरीर से एन्टी क्लॉक वाइज घूमा कर एक काले कपड़े में बांधकर होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से शनि की ढैय्या आदि की बहुत सारी समस्या हट जाती है।

    5) कोई व्यक्ति अगर कर्ज आदि की समस्या से जूझ रहा है तो सात हरी इलायची लें, 7 पीली कौड़ियां लें और 7 गोमती चक्र लें, उसमें थोड़ी हल्दी डाल दें या अष्टगंध डाल दें उसको एक पीली कपड़े में बांधकर अपने ऊपर से एंटीक्लॉक वाइड उतारा करके होलिका दहन की अग्नि में डाल दें। आपको राहत मिलेगा।

    6) अगर किसी को नौकरी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है मन चाही नौकरी नहीं मिल रही है तो होलिका दहन से पहले एक लोटा जल में थोड़ा चंदन या थोड़ी हल्दी या अष्टगंध डालकर एक धार के साथ लोटे से जल अर्पित करते हुए होलिका की परिक्रमा करें और इस दौरान ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: का जप करें। आपके लिए सफलता के रास्ते खुल जाएंगे।

    7) होलिका दहन के दिन दो लौंग लें और उसके साथ 9 काली मिर्च मिलाकर अपने सिर से उतारा करके उसे होलिका की अग्नि में डाल दें। ऐसा करने से नजर दोष आदि से जुड़ी समस्या दूर होती हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।