Motorola Razr Fold के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस
- इस फोन में 6.6 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। यह LTPO pOLED पैनल है, जोकि 165 हर्त्ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।
- अनफोल्ड करने पर इस फोन में 8.1 इंच का डिस्प्ले मिलता है। LTPO pOLED पैनल है, जो 2K रेजॉलूशन और 120 हर्त्ज रिफ्रेश रेट ऑफर करता है।
- आउटर डिस्प्ले में 6 हजार निट्स की ब्राइटनैस है, जबकि इंटरनल डिस्प्ले में 6200 निट्स की पीक ब्राइटनैस दी गई है।
- Motorola Razr Fold में स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट लगाया गया है। यह एंड्रॉयड 16 पर चलता है। इसमें 16GB LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज है। कंपनी 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 7 साल तक एंड्रॉयड अपग्रेड देने वाली है।
- Motorola Razr Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इनमें 50MP का मेन सेंसर, 50MP का पेरिस्कोप टेलिफोटो शूटर और 50MP का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा शामिल है।
- फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा और इन डिस्प्ले में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इन कैमराें की मदद से 8K और 4K रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
- Motorola Razr Fold में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट कैमरा है। इसमें 6 हजार एमएएच की बैटरी दी गई है जो 80W की चार्जिंग और 50W वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- फोन का वजन 243 ग्राम है।
Motorola Razr Fold की उपलब्धता
Motorola Razr Fold के अभी सिर्फ यूरोप प्राइस अनाउंस हुए हैं। यह फोन अमेरिकी महाद्वीप के देशों के साथ ही यूरोप, मिडिल ईस्ट और एशिया पैसिफिक में दस्तक देगा। पैंटोन ब्लू और लिलि वाइड शेड्स में इसे लाया गया है।
Motorola Edge 70 Fusion के स्पेसिफिकेशंस
- Motorola Edge 70 Fusion में 6.8 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 1.5K रेजॉलूशन और 144 हर्त्ज रिफ्रेश रेट के साथ है। डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है।
- फोन को IP69 +IP68 रेटिंग के अलावा मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि फोन की बिल्ड क्वॉलिटी काफी अच्छी है।
- Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है।
- इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ दिया गया है। 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और मैक्रो कैमारा है। 32 MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,200mAh बैटरी है जो 68W की चार्जिंग काे सपोर्ट करती है।














