कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि कई अमेरिकन मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हुए हैं। हालांकि इसमें जान का नुकसान नहीं हुआ है, सभी क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। प्रवक्ता ने कहा कि हादसे के बाद सर्च और रेस्क्यू प्रोसेस के जरिए क्रू को निकाला गया और आगे की मेडिकल जांच के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।
हादसे के बाद जांच जारी
कुवैती मिनिस्ट्री ने कहा कि जेट क्रैश के बाद अमेरिकी फोर्स के साथ कोऑर्डिनेशन किया गया और जॉइंट टेक्निकल उपाय किए गए। कुवैती अधिकारी क्रैश के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी रखे हुए हैं। शुरुआती रिपोर्ट में सोमवार सुबह क्रैश हुए जेट के पैट्रियट एयर डिफेंस बैटरी से टकराने के बाद फ्रेंडली फायर का शिकार होने का दावा किया गया है।
कुवैत से सामने आए वीडियो में फाइटर जेट को टेलस्पिन में गिरने से पहले आग की लपटों में घिरा दिखाया गया है। एनालिसिस से पता चला कि एयरक्राफ्ट कुवैत में अमेरिका के एक बड़े मिलिट्री ठिकाने अली अल सलेम एयर बेस से करीब 10 किलोमीटर के अंदर गिरा है। इस जेट क्रैश के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन जारी नहीं किया गया है।
अरब के कई देशों में फैली लड़ाई
कुवैत समेत अरब के कई देश इस समय ईरान और इजरायल में चल रही लड़ाई से प्रभावित हैं। अमेरिका और इजरायल के हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने उन अरब देशों को निशाना बनाया है, जहां अमेरिकी आर्मी के बेस हैं। कुवैत ने कहा कि उसके एयर डिफेंस ने खाड़ी देशों को टारगेट करते हुए लगातार जवाबी हमलों के बीच दुश्मन ड्रोन को इंटरसेप्ट किया है।
वाइट हाउस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि ईरानी ठिकानों के खिलाफ चल रहा मिलिट्री मिलिट्री कैंपेन हफ्तों तक चल सकता है। ईरानी प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन ने कहा कि खामेनेई की मौत के बाद एक टेम्पररी लीडरशिप काउंसिल ने सुप्रीम लीडर की ड्यूटी संभाल ली है। ईरान ने वॉशिंगटन के साथ बातचीत नहीं करने का इशारा किया है।













