• Entertainment
  • Sunday Box Office: ‘ओ रोम‍ियो’ ने दिखाए 101 Cr वाले तेवर, Tere Naam ने ‘बॉर्डर 2’, ‘मर्दानी 3’ को पछाड़ा

    होली 2026 से ठीक पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का आलम है। एक ओर जहां सिनेमाघरों से लेकर दर्शक तक, 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्‍स‍िक’ के महाक्‍लैश का इंतजार कर रहे हैं, वहीं टिकट ख‍िड़की पर रविवार को विवादित ‘द केरल स्‍टोरी 2’ भी बेदम साबित होती दिख रही है। हां, इस बीच


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    होली 2026 से ठीक पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का आलम है। एक ओर जहां सिनेमाघरों से लेकर दर्शक तक, 19 मार्च को ‘धुरंधर 2’ और ‘टॉक्‍स‍िक’ के महाक्‍लैश का इंतजार कर रहे हैं, वहीं टिकट ख‍िड़की पर रविवार को विवादित ‘द केरल स्‍टोरी 2’ भी बेदम साबित होती दिख रही है। हां, इस बीच शाहिद कपूर की ‘ओ रोम‍ियो’ जरूर 17वें दिन भी अपनी रफ्तार पर कायम है। गैंगस्‍टर हुसैन उस्‍तरा और सपना दीदी की असल जिंदगी की कहानी से प्रेरित इस फिल्‍म ने तीसरे वीकेंड में 3.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इसके अलावा तापसी पन्‍नू की ‘अस्‍सी’, सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ अब खस्‍ताहाल है। हां, सलमान खान की कल्‍ट क्‍लासिक ‘तेरे नाम’ जरूर 23 साल बाद री-रिलीज होकर दर्शक जुटाने में कामयाब रही है। रमजान के महीने के बावजूद इस फिल्‍म ने पहले वीकेंड में 75 लाख रुपये कमाए हैं।

    बीते शुक्रवार को देर शाम रिलीज हुई ‘द केरल स्‍टोरी 2’ अपने पहले वीकेंड में बहुत कमाल नहीं दिखा पाई है। तमाम विवाद के बीच हाई कोर्ट की डिव‍िजन बेंच ने विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी इस फिल्‍म की रिलीज पर लगी रोक हटा दी। हालांकि, यह 2023 में रिलीज अपनी पिछली फिल्‍म ‘द केरल स्‍टोरी’ के मुकाबले बहुत कमजोर दिख रही है। तीन दिनों में इस फिल्‍म ने देश में 10.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। रविवार को 4.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, जो छुट्टी के बावजूद शनिवार को हुई 4.65 करोड़ रुपये की कमाई से नाममात्र ही अध‍िक है।

    ‘द केरल स्‍टोरी 2’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

    • शुक्रवार, पहला दिन – 75 लाख रुपये (देर शाम रिलीज)
    • शनिवार, दूसरा दिन – 4.65 करोड़ रुपये
    • रविवार, तीसरा दिन – 4.75 करोड़ रुपये

    ‘ओ रोम‍ियो’ 17 दिनों में वर्ल्‍डवाइड 101 करोड़ पार

    sacnilk के मुताबिक, शाहिद कपूर और तृप्‍त‍ि डिमरी की ‘ओ रोम‍ियो’ ने रविवार को 17वें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले शनिवार को इसने 1.30 करोड़ रुपये और उससे पहले शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। विशाल भारद्वाज के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने 17 दिनों में देश में 65.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 101 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म का बजट करीब 150 करोड़ रुपये है। ऐसे में अब इसके हिट होने के आसार बेहद कम दिख रहे हैं।

    ‘ओ रोम‍ियो’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

    • पहला हफ्ता- 47.10 करोड़ रुपये
    • दूसरा हफ्ता – 14.45 करोड़ रुपये
    • 15वां दिन – 1.15 करोड़ रुपये
    • 16वां दिन – 1.30 करोड़ रुपये
    • 17वां दिन – 1.15 करोड़ रुपये

    ‘अस्‍सी’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

    अनुभव सिन्‍हा के डायरेक्‍शन में बनी तापसी पन्‍नू स्‍टारर ‘अस्‍सी’ की तारीफ तो बहुत हुई, लेकिन अफसोस कि कमाई के मामले में यह फिल्‍म बुरी तरह पिछड़ गई है। 10 दिनों में इस सोशल ड्रामा फिल्‍म ने देश में 8.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 10.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया है। रविवार को 10वें दिन इसने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 50 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्‍म का बजट करीब 40 करोड़ रुपये है।

    ‘अस्‍सी’ की कमाई का ब्‍योरा

    • पहला हफ्ता – 6.95 करोड़ रुपये
    • 8वां दिन – 45 लाख रुपये
    • 9वां दिन – 60 लाख रुपये
    • 10वां दिन – 48 लाख रुपये

    ‘तेरे नाम’ री-रिलीज बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

    सलमान खान और भूमिका चावला स्‍टारर ‘तेरे नाम‘ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में री-रिलीज हुई है। 23 साल बाद भी इस क्‍लासिक कल्‍ट फिल्‍म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्‍छी-खासी संख्‍या दिख रही है। दिवंगत सतीश कौश‍िक के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने री-रिली पर अपने पहले वीकेंड में 75 लाख रुपये कमाए हैं। गिने-चुने शोज और रमजान के कारण सलमान के फैंस के बड़े वर्ग की सिनेमाघरों से दूरी के बावजूद यह कमाई दिलचस्‍प है।

    • पहला दिन, शुक्रवार – 23 लाख रुपये
    • दूसरा दिन, शनिवार – 25 लाख रुपये
    • तीसरा दिन, रविवार – 27 लाख रुपये

    ‘बॉर्डर 2’ बॉक्‍स ऑफिस: 38 दिन में 327 करोड़ पार

    सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्‍टारर ‘बॉर्डर 2’ अब सुस्‍त और खस्‍ताहाल हो चली है। 275 करोड़ के बजट में बनी इस वॉर ड्रामा फिल्‍म ने 38 दिनों में देश में 327.58 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 447.75 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। अपने छठे वीकेंड में इस फिल्‍म ने 68 लाख रुपये कमाए हैं। रविवार को 28 लाख रुपये की कमाई हुई है।

    ‘बॉर्डर 2’ ने कितनी कमाई की

    • पहला हफ्ता – 224.25 करोड़ रुपये
    • दूसरा हफ्ता – 70.15 करोड़ रुपये
    • तीसरा हफ्ता – 23.35 करोड़ रुपये
    • चौथा हफ्ता – 6.60 करोड़ रुपये
    • पांचवां हफ्ता – 2.55 करोड़ रुपये
    • 36वां दिन, शुक्रवार – 18 लाख रुपये
    • 37वां दिन, शनिवार – 22 लाख रुपये
    • 38वां दिन, रविवार – 28 लाख रुपये

    ‘मर्दानी 3’ बॉक्‍स ऑफिस: 31 दिन में 50 करोड़ भी दूभर

    रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ भी अब बोरिया बिस्‍तर समेटने की मुद्रा में है। 31 दिनों में यह फिल्‍म 50 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी है। जबकि इसका बजट 60 करोड़ रुपये है। अपने 5वें वीकेंड में 69 लाख रुपये कमाने वाली इस फिल्‍म ने रविवार को 31वें दिन 25 लाख रुपये की कमाई की है। भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 49.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन और वर्ल्‍डवाइड 72.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।