सोमवार को डिफेंस स्टॉक्स में सबसे ज्यादा तेजी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज (Paras Defence and Space Technologies) के शेयर में देखने को मिली। इसके शेयर 13.5% तक चढ़ गए। इसके अलावा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (Hindustan Aeronautics Limited- HAL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (Bharat Electronics Limited- BEL) और भारत डायनामिक्स लिमिटेड (Bharat Dynamics Limited) के शेयरों में भी बीएसई पर जबरदस्त उछाल आया।
₹61000 एक रात का किराया, बेसमेंट में कंक्रीट के फर्श पर गुजर रही रात, ईरान हमले के बाद दुबई में होटल का बदला नजारा
किस शेयर स्टॉक में कितनी तेजी?
1. Paras Defence and Space Technologies
- पारस के शेयर शुक्रवार को 638.30 रुपये पर बंद हुए थे।
- सोमवार को यह गिरावट के साथ 610.05 रुपये पर खुले, लेकिन बाद में इसमें तेजी आई।
- दिन में कारोबार के दौरान यह शेयर 13.14 फीसदी की तेजी के साथ 722.20 रुपये पर पहुंच गया था।
- बाद में इसमें गिरावट आई और कारोबार के अंत में यह शेयर 5.95% की बढ़त के साथ 676.25 रुपये पर बंद हुआ।
2. Hindustan Aeronautics Ltd
- यह शेयर शुक्रवार को 3914 रुपये पर बंद हुआ था।
- सोमवार को यह गिरावट के साथ 3738.05 रुपये पर खुला।
- दिन में इसमें तेजी आई कारोबार के दौरान यह 1.75 फीसदी उछलकर 3982.60 रुपये पर पहुंच गया था।
- बाद में इसमें भी कुछ गिरावट देखी गई। कारोबार के अंत में यह शेयर करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ 3951.75 रुपये पर बंद हुआ।
3. Bharat Electronics Ltd
- शुक्रवार को यह डिफेंस स्टॉक 444.45 रुपये पर बंद हुआ था।
- सोमवार को यह गिरावट के साथ 442 रुपये पर खुला, लेकिन बाद में इसमें भी तेजी आई।
- दिन में कारोबार के दौरान यह शेयर 2.78 फीसदी उछलकर 456.80 रुपये पर पहुंच गया था।
- कारोबार के अंत तक इसमें भी तेजी बरकरार नहीं रही और यह 2.09% की बढ़त के साथ 453.75 रुपये पर बंद हुआ।
क्यों बढ़ी इस सेक्टर में दिलचस्पी?
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है। इस घटनाक्रम के बाद रक्षा उपकरणों की संभावित मांग और निर्यात अवसरों को लेकर निवेशकों का रुझान डिफेंस सेक्टर की ओर बढ़ा है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता के माहौल में रक्षा कंपनियों को नए ऑर्डर और निर्यात के अवसर मिल सकते हैं, जिससे सेक्टर को समर्थन मिल रहा है।
डिस्क्लेमर: इस विश्लेषण में दिए गए सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, आज़ाद हिन्द के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि किसी भी निवेश का निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श कर लें। क्योंकि शेयर बाजार की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।














