• National
  • खामेनेई की मौत पर भारत में ईरानी दूतावास ने की थी खास अपील, अब पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया तनाव पर कही बड़ी बात

    नई दिल्ली: भारत में ईरान के दूतावास ने दुनियाभर की सरकारों से आग्रह किया कि वे अमेरिका-इजराइल की ओर से तेहरान पर किए गए हमले और उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार दिए जाने की कड़ी निंदा करें। दूतावास ने एक बयान में खामेनेई की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। ईरानी ‘रिवोल्यूशनरी


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: भारत में ईरान के दूतावास ने दुनियाभर की सरकारों से आग्रह किया कि वे अमेरिका-इजराइल की ओर से तेहरान पर किए गए हमले और उसके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मार दिए जाने की कड़ी निंदा करें। दूतावास ने एक बयान में खामेनेई की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। ईरानी ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर’ ने बदला लेने का संकल्प जताया है और कहा है कि उसने पश्चिम एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर लगातार जवाबी हमले किए हैं। उधर, पश्चिम एशिया में तनाव पर पीएम मोदी ने सोमवार को पूरे मामले पर रिएक्ट किया है।

    तनाव पर भारत की सोच स्पष्ट: पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में चल रहे अनेक तनावों पर भारत की सोच स्पष्ट ही है। हमने हमेशा शांति और स्थिरता बनाए रखने का आह्वान किया है और जब दो लोकतंत्र एक साथ खड़ी होती हैं, तो शांति की आवाज और भी सशक्त हो जाती है। पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति हमारे लिए गहरी चिंता का विषय है। भारत बातचीत और डिप्लोमेसी के जरिए सभी विवादों के समाधान का समर्थन करता है। हम इस क्षेत्र में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

    दिल्ली में ईरानी दूतावास ने क्या कहा था

    इससे पहले रविवार को इस बात की पुष्टि हुई इजरायल और अमेरिका के किए गए हमले में खामेनेई की मौत हो गई। ईरानी दूतावास ने कहा कि भारत स्थित इस्लामिक गणराज्य, ईरान का दूतावास दुनिया भर की आजाद और स्वतंत्रता की पक्षधर सरकारों से इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करने और अराजकता और आक्रामकता के सामने खामोश नहीं रहने का आह्वान करता है।

    ‘अमेरिका और इजरायल को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे’

    दूतावास ने कहा कि अमेरिका और इजरायल को इस अक्षम्य अपराध के गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। गौरवशाली राष्ट्र ईरान हमेशा की तरह ताकत, दृढ़ता और संकल्प के साथ अपने गौरवशाली मार्ग पर चलता रहेगा। देश के मौजूदा मामलों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी। दूतावास ने कहा कि शहीदों का बलिदान ईरानी लोगों के अपनी स्वतंत्रता, गरिमा और उच्च आदर्शों की रक्षा करने के संकल्प को और मजबूत करेगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।