• Entertainment
  • शकीरा का इंडिया टूर: आगे की सीट के लिए कितने करने होंगे खर्च, दिल्ली और मुंबई में मचेगा धमाल

    करीब दो दशकों के बाद भारत में शकीरा को लेकर एक बार फिर से फैन्स के बीच चर्चा तेज हो गई है। ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने के लिए यहां आ रही हैं। शकीरा के कॉन्सर्ट दिल्ली और मुंबई दोनों जगह होने हैं। आइए जानते हैं पॉर सिंगर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    करीब दो दशकों के बाद भारत में शकीरा को लेकर एक बार फिर से फैन्स के बीच चर्चा तेज हो गई है। ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा एक बार फिर भारत में लाइव परफॉर्म करने के लिए यहां आ रही हैं। शकीरा के कॉन्सर्ट दिल्ली और मुंबई दोनों जगह होने हैं। आइए जानते हैं पॉर सिंगर के शो के लिए फ्रंट सीट के लिए आपको कितने रुपये खर्च करने होंगे।

    म्यूजिक और खासकर पॉप के फैन्स के लिए ये एक फेस्टिवल से कम नहीं। शकीरा भारत के दो शहरों मुंबई और दिल्ली में कॉन्सर्ट करने जा रही है। मजेदार ये है कि शकीरा का ये परफर्मेंस करीब 19 साल बाद भारत में होने जा रहा है। इसे लेकर म्यूजिक लवर्स के बीच गजब का उत्साह है।

    मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट अलग-अलग कैटिगरी

    भारत में शकीरा का ये इवेंट एक नॉन प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन फीडिंग इंडिया के तहत आयोजित किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया जा रहा है कि शकीरा के मुंबई कॉन्सर्ट के टिकट अलग-अलग कैटिगरी हैं। सबसे प्रीमियम ऑप्शन HSBC स्टारस्ट्रक लाउंज पास की कीमत ₹ 32,000 है, जिसमें ₹ 28,500 के टिकट , ₹ 200 डिलीवरी चार्ज और जीएसटी समेत ₹ 3,363 का बुकिंग फीस शामिल है।

    24,500 रुपये का प्लैटिनम लाउंज

    अन्य कैटिगरी की बात करें तो ₹ 24,500 का प्लैटिनम लाउंज है जिसमें , ₹ 14,500 का वीआईपी सेक्शन और ₹ 6,000 से शुरू होने वाले जेनरल एडमिशन टिकट शामिल हैं। इन सभी में बुकिंग और डिलीवरी चार्ज शामिल नहीं हैं। सीटों की लेआउट कुछ इस हिसाब से तैयार की गऊ है कि यहां स्टेज सीधा दिखाई देगा और दर्शकों को सबसे आगे बैठने का अनुभव मिलेगा।

    32,000 का टिकट खरीदने वालों को मिलेगी ढेरों सुविधा

    हालांकि, बताया जा रहा है कि ₹ 32,000 का टिकट खरीदने वालों को प्रीमियम एक्सपीरियंस होगा, जिन्हें विशेष सुविधाएं मिलेंगी। इस पैकेज में वीआईपी लाउंज, लिमिटेड फैन पिट में एंट्री, वेन्यू की एंट्री से लेकर लाउंज तक शटल सर्विस, एक स्पेशल स्टैंडिंग ज़ोन, कॉम्प्लिमेंट्री एल्कोहलिक बेवरेज, प्रीमियम फूड स्टॉल तक पहुंचने और एक डेडिकेटेड एंट्री लेन जैसी खास सुविधाएं शामिल हैं।

    दिल्ली में टिकटों की कीमतें

    वहीं खबर है कि दिल्ली में भी टिकटों की कीमतें काफी अधिक रखी गई हैं, जहां एचएसबीसी स्टारस्ट्रक लाउंज के कीमत करीब ₹ 30,500 रखी गई है।

    पहली बार भारत में दो जगहों पर शकीरा करेंगी परफॉर्म

    आयोजकों की ओर से मिली हालिया जानकारी के मुताबिक, शकीरा 10 अप्रैल को मुंबई में और 15 अप्रैल को दिल्ली में परफॉर्म करने जा रही हैं। यह पहली बार है कि शकीरा का भारत दौरा दो शहरों में आयोजित किया जा रहा है। दोनों ही शहरों में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उम्मीद जताई जै रही है कि शकीरा को लेकर होनेवाले ये कॉन्सर्ट्स पूरी तरह हाउसफुल रहेंगे। शकीरा की एनर्जी, डांस मूव्स और सुपरहिट गानों का जादू भारतीय दर्शकों के सिर चढ़कर बोलेगा।

    भारत में अपनी वापसी को लेकर शकीरा भी उत्साहित

    शकीरा ने आखिरी बार साल 2007 में मुंबई में परफॉर्म किया था। उस समय वह अपनी ‘ओरल फिक्सेशन टूर’ के तहत भारत आई थीं। अब लगभग 19 साल बाद फैंस को उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए मिलेगी। भारत में अपनी वापसी को लेकर शकीरा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि भारत में परफॉर्म करना हमेशा उनके लिए खास रहा है। मुंबई और दिल्ली के फैंस से दोबारा जुड़ना एक यादगार अनुभव होगा। शकीरा का करियर करीब तीन दशकों से भी ज्यादा लंबा रहा है। उन्होंने 1990 के शुरुआती दौर में अपने म्यूजिक सफर की शुरुआत की थी और धीरे-धीरे वह दुनिया की सबसे पॉप्युलर पॉप सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गईं। शकीरा को ‘हिप्स डोंट लाइ’, ‘व्हेनएवर, वेयरएवर’, ‘वाका वाका’, ‘शी वुल्फ’ और ‘ला टोर्टुरा’ जैसे गानों से ग्लोबल पहचान मिली है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।