• Technology
  • Apple iPad Air 8th Gen: 11 और 13 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ ऐपल का नया टैबलेट, कीमत iPhone 17e जितनी

    Apple iPad Air के नए मॉडल लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने इसे दो स्क्रीन साइज 11 इंच और 13 इंच में पेश किया है। दोनों स्क्रीन साइज के टैबलेट्स में लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलता है। आईपैड के टॉप बटन में इंटीग्रेटेड टच ID सेंसर दिया गया है। नए आईपैड Apple M4 चिप के साथ


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Apple iPad Air के नए मॉडल लॉन्च हो गए हैं। कंपनी ने इसे दो स्क्रीन साइज 11 इंच और 13 इंच में पेश किया है। दोनों स्क्रीन साइज के टैबलेट्स में लिक्विड रेटिना डिस्प्ले मिलता है। आईपैड के टॉप बटन में इंटीग्रेटेड टच ID सेंसर दिया गया है। नए आईपैड Apple M4 चिप के साथ आए हैं। इनकी शुरुआती कीमत 64,900 रुपये है। नए आईपैड में M4 चिप दिया गया है। M4 प्रोसेसर में कई अपग्रेड देखने को मिल रहे हैं। ग्राफिकल और मेमोरी कैपेबिलिटी में खास अपग्रेड हुआ है। सभी फीचर्स डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

    Apple iPad Air (8th Gen) में मिलता है M4

    Apple iPad Air (8th Gen) में कंपनी ने M4 चिप दिया है। इसमें 8 कोर CPU और 9 कोर GPU शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने M3 iPad Air के मुकाबले परफॉर्मेंस में 30% तक और M1 मॉडल के मुकाबले 2.3x तक बेहतर बनाया है। इतना ही नहीं, मेमोरी को 50% बढ़ाकर 12GB कर दिया गया है। डिवाइस को Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6 और थ्रेड सपोर्ट के साथ लाया गया है।

    फ्रंट में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है

    टैबलेट के फ्रंट में 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा लगा है। डिवाइस में लैंडस्केप स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। टैबलेट iPadOS 26 पर चलता है। नए आईपैड मौजूदा iPad एक्सेसरीज के साथ कम्पैटिबल हैं। इसमें Apple Pencil Pro और Magic Keyboard शामिल हैं। Apple iPad Air M4 में 12GB RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस टैबलेट में लिथियम-पॉलीमर बैटरी दी गई है, जो Wi-Fi पर वेब सर्फिंग या वीडियो देखने के लिए 10 घंटे (5G में 9 घंटे) तक चलती है।

    कितनी है टैबलेट की कीमत?

    Apple iPad Air M4 की कीमत 64,900 रुपये से शुरू है। इसका टॉप मॉडल 1,49,900 रुपये में आया है। इन्हें ब्लू, पर्पल, स्टारलाईट और स्पेस ग्रे कलर में लाया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।