• Religion
  • Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal: चंद्रग्रहण का सूतक काल शुरू, क्या करें और क्या न करें इन बातों को अच्छे से जान लें

    Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal Ke Niyam: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि ये एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगी और इसका समापन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Chandra Grahan 2026 Sutak Kaal Ke Niyam: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। खास बात यह है कि ये एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का दिखाई देगा, जिसे ब्लड मून कहा जाता है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर होगी और इसका समापन शाम को 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। ग्रहण शुरू होने के 9 घंटे पहले ही सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। इस अवधि के दौरान नए कार्यों को करने की मनाही होती है। आइए ऐस्ट्रॉलजर सचिन मल्होत्रा से जानते हैं कि सूतक काल के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

    चंद्र ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट
    चंद्र ग्रहण समाप्त शाम 6 बजकर 46 मिनट
    ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट रहेगी
    भारत में कब दिखेगा ग्रहण शाम 05 बजकर 59 के बाद

    सूतक काल के दौरान क्या करें

    • चंद्र ग्रहण के दौरान नए और शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
    • सूतक काल और ग्रहण की अवधि के दौरान स्नान, दान करना चाहिए।
    • मंत्र जाप और स्त्रोत-पाठ करना बहुत कल्याणकारी माना जाता है।
    • ग्रहण के दौरान ध्यान, हवन-कीर्तन करना शुभ माना जाता है।
    • चंद्र ग्रहण के बाद के बाद अथवा अगले दिन सूर्योदय के समय स्नान करके योग्य ब्राह्मण को दान देना चाहिए।

    सूतक काल के दौरान क्या न करें

    • सूतक काल में नाखून और बाल नहीं कटवाना चाहिए।
    • सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इसलिए मूर्ति स्पर्श करने से बचना चाहिए।
    • ग्रहण के दौरान खाना-पीना, सोना और शरीर पर तेल से मालिश करना वर्जित होता है।
    • सूतक काल में बच्चों, वृद्ध, रोगी एवं गर्भवती महिलाओं को भोजन या दवा लेने में कोई दोष नहीं है।
    • सूतक से पहले ही दूध और दही, अचार, चटनी, मुरब्बा में कुशा रख देने से ये दूषित नहीं होते।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।