• Business
  • खाड़ी देशों में फंसे हैं तो ट्रेवल इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

    नई दिल्ली: अमेरिका/इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण कई खाड़ी देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है। इस कारण हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं और यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। अभी यह साफ नहीं है कि हालात कब सामान्य होंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: अमेरिका/इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग के कारण कई खाड़ी देशों ने अपना एयरस्पेस बंद कर रखा है। इस कारण हजारों फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं और यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। अभी यह साफ नहीं है कि हालात कब सामान्य होंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह लड़ाई कम से कम चार हफ्ते चल सकती है। सवाल यह है कि क्या आपकी ट्रेवल इंश्योरेंस कंपनी इसके लिए भुगतान करेगी?

    हालांकि डोमेस्टिक ट्रेवल इंश्योरेंस अनिवार्य नहीं है लेकिन ज्यादातर इंटरनेशनल डेस्टिनेशंस के लिए ट्रेवलर्स के पास वेलिड इंश्योरेंस होना जरूरी है। इसलिए विदेश जाने वाले ज्यादातर लोगों के पास इंश्योरेंस होता है। लेकिन आप क्लेम कर सकते हैं या नहीं, यह दो चीजों पर निर्भर करता है। पहला है फ्लाइट बाधित होने का कारण और दूसरी पॉलिसी खरीदने का समय।

    ईरान संकट से एयरलाइन और टूरिज्म शेयरों में भारी गिरावट, 8 देशों ने बंद किया एयरस्पेस

    क्या है शर्त?

    Probus में हेल्थ एंड लाइफ इंश्योरेंस की हेड सरिता जोशी ने कहा, ‘अधिकांश स्टैंडर्ड ट्रेवल इंश्योरेंस पॉलिसीज में कवरेज फ्लाइट बाधित होने के कारण पर निर्भर करता है। अगर कोई यात्री अचानक एयरस्पेस बंद होने के कारण दुबई, ईरान, कतर या पश्चिम एशिया के दूसरे देशों में फंसा है तो ट्रिप डिले, ट्रिप इंटररप्शन या मिस्ड कनेक्शन बेनेफिट्स के तहत क्लेम स्वीकार किया जा सकता है। लेकिन इसमें शर्त यह है कि पॉलिसी इवेंट से पहले खरीदी होनी चाहिए।’

    अधिकांश स्टैंडर्ड ट्रेवल इंश्योरेंस पॉलिसीज में कवरेज फ्लाइट बाधित होने के कारण पर निर्भर करता है।
    सरिता जोशी, हेड (हेल्थ एंड लाइफ इंश्योरेंस, Probus

    उन्होंने कहा कि अगर फ्लाइट बाधित होने का कारण सीधे तौर पर युद्ध की घोषणा से जुड़ा है या पॉलिसी के वॉर एक्सक्लूजन क्लॉज के तहत आता है तो एक्सटेंडेड होटल स्टे या रीबुकिंग कॉस्ट कवर नहीं हो सकती है। कुछ इंश्योरर्स कुछ स्पेसिफिक एक्सटेंशन के तहत सीमित राहत दे सकते हैं। लेकिन यह इंश्योरर और प्रोडक्ट डिजाइन पर निर्भर करता है। इसलिए इंश्योरेंस खरीदने का समय और पॉलिसी की वर्डिंग बहुत अहम है।

    Navbharat Timesईरान संकट के कारण 80 फ्लाइट्स कैंसिल, स्पेशल फ्लाइट ऑपरेट करेगी इंडिगो और स्पाइसजेट

    क्या नहीं होता है कवर?

    Staywell.Health के को-फाउंडर अरुण राममूर्ति ने कहा कि अगर सिविल वार, सिविल अनरेस्ट और सशस्त्र संघर्ष के कारण ऑपरेशनल बाधा आती है तो यह ट्रेवल इंश्योरेंस बेनिफिट्स के तहत कवर नहीं होता है। पश्चिम एशिया में फंसे भारतीय यात्रियों को लाने के लिए एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट कर रही हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।