• Technology
  • Holi 2026: इस होली रंग लगाएं, चूना नहीं…सरकार ने लोगों को दी चेतावनी

    Holi 2026 : आजकल साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। खासतौर से त्योहारों के सीजन में साइबर अपराधी और भी एक्टिव हो जाते हैं। नौकरी, शादी, कम किराए पर घर और आसान लोन के झांसे में फंसाकर स्कैमर्स लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। CyberDost I4C ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करके


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Holi 2026 : आजकल साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं। खासतौर से त्योहारों के सीजन में साइबर अपराधी और भी एक्टिव हो जाते हैं। नौकरी, शादी, कम किराए पर घर और आसान लोन के झांसे में फंसाकर स्कैमर्स लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। CyberDost I4C ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट करके होली के दौरान बढ़ रहे स्कैम के लिए लोगों को सावधान किया। साथ ही, बताया है कि त्योहारों के समय चल रहे स्कैम से कैसे बचा जा सकता है। बता दें कि साइबरदोस्त, गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल है।

    लोगों को किया जाता है टार्गेट

    CyberDost I4C ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके बताया है कि त्योहारों के मौसम में स्कैमर भी एक्टिव हो जाते हैं। नकली नौकरी के ऑफर, शादी का ऑफर, कम किराए का जाल, तुरंत लोन देने वाले ऐप और कस्टम पेमेंट स्कैम के नाम पर लोगों को टारगेट किया जाता है। इस ट्वीट की टैग लाइन थी- इस होली रंग लगाओ, चूना नहीं। ट्वीट में कई तरह के स्कैम के बारे में बताया गया है और उनसे बचने का तरीका भी दिया गया है।

    बिना एप्लाई किए नहीं मिलती नौकरी

    ट्वीट में बताया गया है कि अगर आपको ऐसे किसी नौकरी का ऑफर आता है, जिसके लिए आपने आवेदन नहीं किया था तो वह नौकरी नहीं स्कैम है। ट्वीट के अनुसार, फ्री में सिर्फ सलाह दी जाती है नौकरी नहीं। यदि आपसे नौकरी के नाम पर कोई फीस मांगी जा रही है तो समझ जाएं कि यह स्कैम है।

    2000 रुपये का पास है धोखा

    प्राइम लोकेशन पर आपको अगर किराए पर घर मिल रहा है तो वो एक स्कैम हो सकता है। घर दिखाने के लिए आपसे 2000 रुपये की मांग की जा रही है तो यह साफ तौर पर फ्रॉड है। आजकल प्रोपर्टी को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर किया जाता है। घर दिखाने के लिए एडवांस में रुपये नहीं देने होते हैं। पेमेंट हमेशा एग्रीमेंट के बाद होता है। अगर कोई पहले रुपये मांग रहा है तो वह स्कैम है।

    इंस्टेंट लोन के नाम पर चल रहा यह स्कैम

    इंस्टेंट लोन देने के लिए यदि आपके पास कोई apk फाइल आती है और आपसे कहा जाता है कि इसे डाउनलोड करें तो यह स्कैम है। कोई भी बैंक इस तरह लोन नहीं देती है। लोन केवल RBI रजिस्टर्ड बैंक या फिर NBFC से ही लें। बैंक का ऐप आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।