कम हुए 1.5 मिलियन सब्सक्राइबर
बॉयकॉट के मामलों को ट्रैक करने वाली एक वेबसाइट के मुताबिक,OpenAI और US के रक्षा विभाग के बीच हुई डील के 48 घंटे के भीतर ही 1.5 मिलियन से ज्यादा यूजर्स ने चैटजीपीटी को छोड़ दिया था। यह खबर तब आई जब AI फर्म Anthropic ने अमेरिकी सरकार को अपने मॉडल का बिना किसी रोक-टोक के इस्तेमाल करने से मना कर दिया। एंथ्रोपिक के इस कदम को कई यूजर्स को सपोर्ट मिला, जो चैटजीपीटी को छोड़ अब Anthropic के Claude चैटबॉट पर जा रहे हैं।
कंपनी की हो रही आलोचना
ओपनएआई ने हाल ही में पेंटागन के साथ एक एग्रीमेंट साइन किया है। इसके तहत वह अपनी AI टेक्नोलॉजी को सिक्योर सिस्टम में इस्तेमाल करेगी। ऑनलाइन इस फैसले की काफी आलोचना की जा रही है। कुछ यूजर्स ने तो कंपनी पर मिलिट्री ऑपरेशन्स को सपोर्ट करने का आरोप भी लगाया है। इस डील के कारण एंथ्रोपिक के क्लाउड ने ओपनएआई के चैटजीपीटी को पीछे छोड़ते हुए ऐप स्टोर रैंकिंग में टॉप रैंक हासिल की थी। इसे देखकर कह सकते हैं कि ओपनएआई को पेंटागन के साथ हुई ये डील बहुत महंगी पड़ती दिख रही है।















