• Religion
  • Holi 2026 : भगवान को गुलाल लगाकर करें होली की शुरुआत, जानें किस भगवान को कौनसा गुलाल लगाएं

    दुल्हंडी रंगो वाली होली का पर्व चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को माना जाता है। इस बार रंगों वाली होली का पर्व 4 मार्च को है। इस दिन होली की शुरुआत भगवान के पूजन के साथ उन्हें गुलाल अर्पित करके करनी चाहिए। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर भगवान को रंग लगाकर और


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    दुल्हंडी रंगो वाली होली का पर्व चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को माना जाता है। इस बार रंगों वाली होली का पर्व 4 मार्च को है। इस दिन होली की शुरुआत भगवान के पूजन के साथ उन्हें गुलाल अर्पित करके करनी चाहिए। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस शुभ अवसर पर भगवान को रंग लगाकर और उन्हें मिठाइयों का भोग लगाकर ही होली के पर्व आरंभ करें तो मानसिक शांति और घर में सकारात्मकत ऊर्जा बनी रहती है। आइए जानते हैं भगवान को कौनसा रंग और भोग अर्पित करें।

    गणेश जी को लगाएं हरा रंग

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होली के दिन सबसे पहले भगवान गणेश को रंग अर्पित करना चाहिए इसके बाद उन्हें मिठाइयों का भोग लगाएं फिर हरे रंग का गुलाल उन्हें लगाएं। हरा रंग शक्ति और शुभता का प्रतीक है।

    भगवान कृष्ण और राधा रानी को कौनसा रंग लगाएं

    इसके बाद भगवान कृष्ण और राधा रानी को गुलाल अर्पित करें। भगवान कृष्ण को पीले रंग का गुलाल और राधा रानी को गुलाबी रंग अर्पित करें। भगवान कृष्ण और राधा रानी को पीला रंग जरुर अर्पित करें। इसके बाद भगवान कृष्ण और राधा रानी को माखन मिश्री का भोग लगाएं।

    भगवान शिव और हनुमानजी को कौनला गुलाल लगाएं

    इनके बाद एक एक करके अब सभी भगवान को गुलाल अर्पित करें। भगवान शिव को नीले रंग का गुलाल लगाएं। जबकि हनुमानजी को सिंदूरी रंग का गुलाल लगाएं। भगवान शिव को भांग, धतूरा और बेलपत्र अर्पित करें और हनुमानजी को बूंदी का भोग लगाएं।

    देवी लक्ष्मी को कौनसा गुलाल लगाएं

    देवी लक्ष्मी को लाल या गुलाबी रंग का गुलाल अर्पित करना शुभ फलदायी माना जाता है। माता लक्ष्मी को रंग अर्पित करने के बाद मिठाई या खीर का भोग लगाएं। उन्हें नारियल का भोग लगाना अति फलदायी माना जाता है।

    भगवान राम को कौनसा गुलाल लगाएं

    भगवान राम को को सबसे पीले या लाल रंग अर्पित करें। इसके बाद उन्हें गुजिया और बाकी मिठाइयों को भोग लगाएं।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।