• Entertainment
  • अकांक्षा पुरी ने होली में बाइक पर बना डाली रील, कहा- इंदौर में हम एक दूसरे को टंकी में डाल देते थे

    मुंबई के जुहू में टीवी सेलेब्स के बीच होली की शुरुआत हो चुकी है। होली के मौके पर जुहू में टीवी जगत से जुड़े बड़े सितारे पहुंचे। भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी होली में शामिल होने के लिए पहुंची। एक तरफ जहां सभी सेलेब्स होली के जश्न में डूबे दिखे वहीं अकांक्षा ने


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मुंबई के जुहू में टीवी सेलेब्स के बीच होली की शुरुआत हो चुकी है। होली के मौके पर जुहू में टीवी जगत से जुड़े बड़े सितारे पहुंचे। भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भी होली में शामिल होने के लिए पहुंची। एक तरफ जहां सभी सेलेब्स होली के जश्न में डूबे दिखे वहीं अकांक्षा ने बाइक पर एक मजेदार रील बना डाली।

    अकांक्षा ने ये रील सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस रील में वो बाइक पर काफी दिलकश पोज़ देती दिख रही हैं। अकांक्षा ने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘एक होली की रील तो सेम डे पर पोस्ट करनी बनती है बॉस, हैप्पी होली आप सबको।’

    मुंबई की होली पर बोलीं अकांक्षा पुरी

    आकांक्षा पुरी के लिए होली बहुत लकी साबित होने वाली है, क्योंकि उनकी नई फिल्म रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, ‘मैं हर साल होली के लिए मुंबई में रुकती हूं क्योंकि यहां जैसी होली मुझे नहीं लगता है कि कहीं और भी सेलिब्रेट होती है। सभी लोगों से मिलने का मौका मिल जाता है और इस बार की होली बहुत खास है क्योंकि बुधवार को मेरी फिल्म रिलीज होने वाली है और इसके लिए मैं बहुत एक्साइटेड हूं।’

    जलेबी, पोहा और समोसा खाकर होली खेलती थीं

    बचपन की होली से जुड़ी यादों को ताजा कर आकांक्षा ने बताया कि बचपन में वे इंदौर की गलियों में जलेबी, पोहा और समोसा खाकर होली खेलती थी और एक दूसरे को टंकी में डाल देते थे, लेकिन आज उन्हीं लम्हों की यादें आती हैं और लगता है कि काश बचपन में वापस लौट कर जा पाते।

    ‘होमटाउन की होली को बहुत मिस करते हैं’

    ‘अनुपमा’ की अद्रिजा रॉय भी होली का लुत्फ उठाने जुहू के जेवीपीडी ग्राउंड पहुंचीं। उनका कहना है कि होमटाउन की होली से अच्छी कोई चीज नहीं होती है। उन्होंने कहा, ‘होमटाउन की होली को बहुत मिस करते हैं, लेकिन बीते चार सालों से यहीं होली से खेल रही हैं।’ वहीं अमन गांधी भी होली के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और पूरे जोश के साथ होली मना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘होली उनका सबसे पसंदीदा त्योहार है और वो कल रात से होली खेलने की तैयारी कर रहे हैं।’ उन्होंने बताया कि होली का मजा सिर्फ खेलने में नहीं, खाने में भी है। उन्हें होली पर गुजिया खाना पसंद है, लेकिन भांग से परहेज करते हैं।

    दुबई से होली खेलने के लिए मुंबई आए डीजे शाहडो

    अवॉर्ड विनिंग बॉलीवुड डीजे शाहडो भी होली के लिए काफी एक्साइटेड हैं और वह खासतौर पर दुबई से होली खेलने के लिए मुंबई आए हैं। उन्होंने बताया, होली का त्योहार उन्हें संगीत से जोड़ता है और होली को हम दिल से सेलिब्रेट करते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।