• Entertainment
  • तीन महीने के लिए टाल दी गई यश की ‘टॉक्सिक’, ‘धुरंधर’ के लिए खुशखबरी, बॉक्स ऑफिस पर अकेली करेगी राज

    बॉलीवुड और खासकर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। साउथ की मेगा बजट फिल्म यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट टल गई है। फिल्म की रिलीज से ठीक 15 दिन पहले मेकर्स ने ये खबर शेयर की है और इसके पीछे की वजह भी बताई गई है।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बॉलीवुड और खासकर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ गई है। साउथ की मेगा बजट फिल्म यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट टल गई है। फिल्म की रिलीज से ठीक 15 दिन पहले मेकर्स ने ये खबर शेयर की है और इसके पीछे की वजह भी बताई गई है।

    कन्नड़ स्टार यश की चार साल बाद बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही ‘टॉक्सिक : ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर फैन्स में जबरदस्त जोश था। 19 मार्च को रिलीज होने वाली ये फिल्म अब जून तक के लिए टालने की खबर है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि ये फिल्म ‘धुरंधर 2’ की वजह से टाली गई है बल्कि इसके पीछे एक बहुत बड़ी वजह है। मेकर्स ने बताया है कि इस फिल्म को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले और इस वजह से मिडल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण इतना बड़ा फैसला लिया गया गया है।

    ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स ने जारी किया बयान

    एक्टर-प्रड्यूसर ने बुधवार, 4 मार्च को फिल्म ‘टॉक्सिक’ के निर्माताओं का एक बयान शेयर किया, जिसमें फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा की गई है। जारी किए गए इस बयान में कहा गया है, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स एक ऐसी फिल्म है जिसे हमने ग्लोबल ऑडियंस के लिए सिनेमा बनाने की हिसाब से बनाया है। कन्नड़ और अंग्रेजी में फिल्माई गई यह फिल्म देश और दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ने के दृढ़ विश्वास के साथ बनाई गई है। बरसों के जीतोड़ मेहनत के बाद, हम 19 मार्च को अपनी फिल्म आप सभी के साथ शेयर करने के लिए उत्साहित थे। हालांकि, इस वक्त अनिश्चितता, विशेष रूप से मिडल ईस्ट के हालात ने ऐसी स्थिति पैदा कर दी है जो ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने और उनसे जुड़ने के हमारे लक्ष्य को प्रभावित करती है।’

    रिलीज की तारीख बदलने का कठिन लेकिन सोच-समझकर फैसला लिया

    इसी नोट में आगे कहा गया है कि फिल्ममेकर्स ने फिल्म की रिलीज जून तक टालने का फैसला किया है, इस उम्मीद में कि तब तक मिडल ईस्ट में स्थिति सामान्य हो जाएगी। इस पोस्ट में कहा गया है, ‘इसलिए, अपने साथियों और दर्शकों के हित में, हमने रिलीज की तारीख बदलने का कठिन लेकिन सोच-समझकर फैसला लिया है। हम आपकी समझ और धैर्य के लिए धन्यवाद करते हैं और आपके निरंतर प्यार और समर्थन की आशा करते हैं।’

    ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट जारी

    इस बयान में नई रिलीज डेट की घोषणा की गई है। बयान में कहा गया है, ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स अब 4 जून 2026 को अंग्रेजी और भारतीय भाषाओं में विश्व भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

    ‘टॉक्सिक’ में कौन-कौन से कलाकार

    बता दें कि गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कई कलाकार अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। इस फिल्म ने पहली ही झलक में ये बता दिया है कि ये हिंसा से भरपूर जबरदस्त एक्शन फिल्म है। अपने फर्स्ट लुक और टीज़र के बाद से ही ये फिल्म काफी चर्चा में है और इसे लेकर कुछ विवाद भी हुए।

    ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में अकेला राज करने वाली है

    हालांकि, इतना तय है कि ‘टॉक्सिक’ की इस रिलीज का सबसे बड़ा फायदा आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को होनेवाला है। साफ है कि इस वक्त ‘धुरंधर’ सिनेमाघरों में अकेला राज करने वाली है क्योंकि इसे टक्कर देने के लिए मैदान में कोई और नहीं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।