• Technology
  • Google CEO सुंदर पिचाई का इंस्टाग्राम पोस्ट देख दुनिया दंग! Pixel 8 Pro से दिखाई ‘देसी होली’ की झलक

    Google के CEO सुंदर पिचाई भी लाखों लोगों के साथ रंगों का त्योहार होली मना रहे हैं। सुंदर पिचाई ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से सभी को होली की शुभकामनाएं दी है। खास बात तो यह है कि गूगल के CEO पिचाई ने इंस्टाग्राम पर गूगल के ही Pixel 8 Pro से क्लिक की गई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Google के CEO सुंदर पिचाई भी लाखों लोगों के साथ रंगों का त्योहार होली मना रहे हैं। सुंदर पिचाई ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से सभी को होली की शुभकामनाएं दी है। खास बात तो यह है कि गूगल के CEO पिचाई ने इंस्टाग्राम पर गूगल के ही Pixel 8 Pro से क्लिक की गई एक फोटो पोस्ट की है। इंस्टाग्राम पर किए गए पिचाई के होली पोस्ट में लिखा है कि रंग, कम्युनिटी और नई शुरुआत का जश्न। सभी को होली की शुभकामनाएं! @prajai_k का Pixel 8 Pro से लिया गया शानदार शॉट। उन्होंने अपने पोस्ट में पिक्सल से ली गई फोटो को दिखाया है।

    फोटो में दिख रही देसी होली

    सुंदर पिचाई द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए फोटो में होली के कलर देखने को मिले। इसमें होली का त्योहार दिख रहा है। एक आदमी चमकदार गुलाबी धुंध के बीच खड़ा है। शॉट में नीचे की तरफ नियॉन धूल दिखाई दे रही है। वहीं, फोटो में ऊपर आसमान दिख रहा है। फोटो में होली के कलर खूब दिख रहे हैं।

    फोटोग्राफर प्रजय कटकोरिया ने खींची फोटो

    बता दें कि पिचाई ने जो फोटो शेयर की है, वह मुंबई के फोटोग्राफर प्रजय कटकोरिया ने खींचा है। पिचाई ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कटकोरिया को टैग भी किया है। पिचाई ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए जब कटकोरिया को टैग किया तो कटकोरिया ने अपनी खुशी जताते हुए जवाब दिया कि यह बहुत मायने रखता है। सुंदर पिचाई के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर 51,000 से भी ज्यादा लाइक और 300 से ज्यादा कमेंट आ चुका हैं। इसको देखकर लग रहा है कि पिचाई अपनी कंपनी के फोन को प्रमोट कर रहे हैं।

    2023 में लॉन्च हुआ था फोन

    बता दें कि Google ने अक्टूबर, 2023 में स्टैंडर्ड Pixel 8 के साथ Pixel 8 Pro लॉन्च किया था। इसमें Tensor G3 चिप के साथ 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। Pixel 8 Pro में 50MP का मेन कैमरा और 48MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। Pixel 8 Pro में कई AI फोटोग्राफी फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें नए AI पावर्ड एडिटिंग टूल्स भी शामिल हैं। फोन में पॉपुलर Magic Eraser टूल है, जिससे यूजर्स फोटो में फालतू चीजें हटा सकते हैं। इसमें Best Take नाम का एक फोटो टूल भी है। Pixel 8 सीरीज की घोषणा के समय, Google ने कहा कि फोन में बेहतर Real Tone फोटोग्राफी फीचर है। यह अलग-अलग स्किन टोन की बारीकियों को बेहतर ढंग से दिखाने में मदद करता है। Audio Magic Eraser यूजर्स को वीडियो से फालतू आवाजें हटाने की सुविधा देता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।