• Entertainment
  • काजोल ने बहन तनीषा के लिए किया कुछ ऐसा पोस्ट, क्लिप देख बोले लोग- ये रो रही हैं या हंस रहीं?

    अपनी चुलबुली और फनी बातों से लोगों का दिल जीतने वाली काजोल ने एक बार फिर से वैसा ही किया है।इस वक्त काजोल की किसी फिल्म की नहीं बल्कि उनके पोस्ट की बात हो रही है। अपने पोस्ट में उन्होंने बहन तनीषा के लिए कुछ बातें कही हैं। फिल्मी दुनिया में जब बात सगी बहनों


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 4, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    अपनी चुलबुली और फनी बातों से लोगों का दिल जीतने वाली काजोल ने एक बार फिर से वैसा ही किया है।इस वक्त काजोल की किसी फिल्म की नहीं बल्कि उनके पोस्ट की बात हो रही है। अपने पोस्ट में उन्होंने बहन तनीषा के लिए कुछ बातें कही हैं।

    फिल्मी दुनिया में जब बात सगी बहनों की होती है तो काजोल और तनीषा मुखर्जी का जिक्र जरूर होता है। काजोल ने अपनी बहन तनीषा के जन्मदिन पर एक खास वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दोनों बहनों की बॉन्डिंग भी खूब नजर आ रही है।

    काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक फन वीडियो पोस्ट किया

    तनीषा मुखर्जी ने मंगलवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस खास मौके पर काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक फन वीडियो पोस्ट शेयर किया। इस वीडियो में तनीषा मुस्कुराती हुई और काजोल को केक खिलाती दिखाई दे रही हैं। दोनों बहनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है।

    ‘समझ में नहीं आ रहा कि आज मेरा जन्मदिन है या मेरी बहन का’

    इस वीडियो के साथ काजोल ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा, ‘समझ में नहीं आ रहा कि आज मेरा जन्मदिन है या मेरी बहन का। हम दोनों एक-दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं।’ काजोल ने आगे अपनी छोटी बहन को बर्थडे विश किया।

    एक ने कहा- रो रही हैं या हंस रहीं?

    फैंस ने भी इस पोस्ट पर ढेर सारे प्यार लुटाया है और तनीषा को बधाई दी। इस पोस्ट को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट्स में दोनों बहनों की जोड़ी को बेहद प्यारा बताया। कुछ लोगों ने काजोल के मस्ती भरे अंदाज की भी तारीफ की और कॉमेंट में लिखा, ‘यही सादगी उन्हें खास बनाती है।’ वहीं एक ने कहा- रो रही हैं या हंस रहीं, पता नहीं लग रहा। वहीं किसी ने कहा-बहनों के बीच ऐसा ही सच्चा प्यार होना चाहिए।

    तनुजा और दिवंगत फिल्म मेकर शोमू मुखर्जी की बेटियां

    काजोल और तनीषा बॉलीवुड के एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ये दोनों बॉलीवुड की गुजरे जमाने की फेमस एक्ट्रेस तनुजा और दिवंगत फिल्म मेकर शोमू मुखर्जी की बेटियां हैं। जहां काजोल 90 के दशक की सुपरहिट एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं और आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं, वहीं तनीषा का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।