• Technology
  • Aadhaar App Update: खुद मैनेज करें अपने परिवार वालों का आधार, एक ऐप में जोड़ें कई प्रोफाइल

    Aadhaar Card को डिजिटल और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है। यह पुराने ‘mAadhaar’ ऐप का एक एडवांस और हाई-टेक वर्जन है। ऐप एंड्रॉयड और iOS यानी आईफोन दोनों के लिए उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए लोग एक ही फोन या ऐप में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Aadhaar Card को डिजिटल और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने नया आधार ऐप लॉन्च किया है। यह पुराने ‘mAadhaar’ ऐप का एक एडवांस और हाई-टेक वर्जन है। ऐप एंड्रॉयड और iOS यानी आईफोन दोनों के लिए उपलब्ध है। इस ऐप के जरिए लोग एक ही फोन या ऐप में अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड भी जोड़ सकते हैं। बता दें कि ऐप में 5 अन्य प्रोफाइल तक जोड़ने का ऑप्शन मिलता है। इसका मतलब है कि आप ऐप में अपने आधार के साथ-साथ अपने परिवार के सदस्यों के आधार भी जोड़ सकते हैं। एक ही मोबाइल डिवाइस पर आप अपने साथ-साथ परिवार के अधिकतम 5 सदस्यों की आधार प्रोफाइल जोड़ सकते हैं। इसका मकसद बुजुर्गों और बच्चों के लिए आधार सुविधाओं को आसान बनाना है ताकि जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं, उनके आधार को घर का कोई एक सदस्य अपने फोन में मैनेज कर सके। आधार ऐप में प्रोफाइल जोड़ने की प्रक्रिया बहुत आसान है। आइये, जानते हैं।

    लॉक रहती हैं हर प्रोफाइल

    यात्रा के दौरान या होटल चेक-इन के समय अब फिजिकल आधार कार्ड देने की जरूरत नही हैं। आप एक ही फोन से सबकी डिजिटल आईडी दिखा सकते हैं। ऐप में मौजूद क्यूआर कोड (QR Code) ही आपकी पहचान के लिए काफी है। बता दें कि आधार ऐप पर हर प्रोफाइल पासवर्ड और बायोमेट्रिक लॉक से सुरक्षित रहती है। आप किसी भी सदस्य की प्रोफाइल को लॉक कर सकते हैं ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना हो।

    नए आधार ऐप में कैसे जोड़ें नया प्रोफाइल?

    • नया आधार ऐप ओपन करें।
    • इसके बाद लेफ्ट साइड में प्रोफाइल फोटो के पास दिए गए Add Profile पर क्लिक करें।
    • जो आधार जोड़ना है, उसका 12-डिजिट का आधार नंबर डालें।
    • इसके बाद वेरिफिकेशन के लिए परिवार के सदस्य के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। भेजे गए OTP का इस्तेमाल करके वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा करें।
    • नई प्रोफाइल को सुरक्षित रखने के लिए ऐप को फेस ऑथेंटिकेशन की जरूरत हो सकती है। फेस ऑथेंटिकेशन के बाद प्रोफाइल जुड़ जाएगा। आप प्रोफाइल के बीच आसानी से स्विच कर सकते हैं।

    इन बातों का रखें खास ध्यान

    • आप आधार ऐप पर ज्यादा से ज्यादा परिवार के 5 सदस्यों को जोड़ सकते हैं।
    • OTP पाने के लिए परिवार के सदस्य का आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।
    • आपको परिवार के सदस्य का नाम और जन्मतिथि उनके आधार कार्ड के अनुसार डालनी होगी।
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।