आज मेष राशि का करियर राशिफल : नौकरी में आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा लेकिन अधिकारी वर्ग से आपको आज सपोर्ट भी मिलेगा। आपको कोई बड़ी चाहत पूरी होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति से आपको सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के काम में आपको आज सहयोग मिलेगा। आप आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। गिफ्ट आइटम और होटल के काम में भी आज कमाई अच्छी होगी।
आज मेष राशि का पारिवारिक और लव राशिफल : आज आपका पारिवारिक जीवन और लव लाइफ दोनों अच्छी रहेगी।आपको आज जीवनसाथी के साथ सुखद और रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से आपको आज अपेक्षित सहयोग भी प्राप्त होगा। दोनों एक दूसरे को पूरा समय दे पाएंगे।
आज मेष राशि की सेहत का हाल : स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। जो जातक पहले से बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा।
आज मेष राशि के लिए उपाय : आज के दिन गाय को हरी घास या पालक खिलाएं। ऐसा करने से आपको रोगों से मुक्ति मिलेगी।













