• Entertainment
  • Aamir Khan अब भाषा विवाद में फंसे, BMC चुनाव में वोटिंग के बाद हिंदी से किया परहेज तो भड़के लोग

    मुंबई में 15 जनवरी 2026 को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव हुए। अक्षय कुमार से लेकर हेमा मालिनी, गुलजार, सौम्या टंडन सहित तमाम फिल्मी हस्तियां अपना कीमती वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचीं। इस लिस्ट में आमिर खान भी हैं। जब वो वोट देकर बाहर आए तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। वो


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    मुंबई में 15 जनवरी 2026 को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव हुए। अक्षय कुमार से लेकर हेमा मालिनी, गुलजार, सौम्या टंडन सहित तमाम फिल्मी हस्तियां अपना कीमती वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचीं। इस लिस्ट में आमिर खान भी हैं। जब वो वोट देकर बाहर आए तो मीडियाकर्मियों ने उन्हें घेर लिया। वो मराठी भाषा में बात करने लगे, जब पत्रकार ने हिंदी बोलने को कहा, तो उन्होंने चौंककर बोला, ‘हिंदी में? ये महाराष्ट्र है भाई!’ इस बयान के कारण अब आमिर नए विवाद में फंस गए हैं। हिंदी बोलने से हिचकिचाने पर हाय-तौबा मच गई है। हालांकि, फैंस सपोर्ट में उतर आए हैं और कहा कि ये मजाकिया लहजे में बोल रहे थे, व्यंग्य कस रहे थे!

    अब आमिर खान का वीडियो वायरल हो रहा है। उनके बयान ने एक बार फिर से महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर हुए विवाद पर बहस छेड़ दी है। कुछ लोगों ने इस स्थिति को मजाकिया बताया, क्योंकि महाराष्ट्र के नागरिक को अपना मैसेज हिंदी में दोहराने के लिए कहा जा रहा था। वहीं, कुछ अन्य लोगों का कहना था कि आमिर हिंदी फिल्मों में काम करते हैं, इसलिए उन्हें हिंदी में बोलने में संकोच नहीं करना चाहिए था।

    आमिर खान का वीडियो

    यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन

    आमिर के वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन हैं। एक ने कहा, ‘ओ तेरी, लोग कटाक्ष नहीं समझ पाए।’ दूसरे ने बोला, ‘हिंदी से घर चलता है।’ एक और ने कहा, ‘उन्होंने व्यंग्य कसा है।’ एक और ने पूछा, ‘तो फिर हिंदी मूवी क्यों बनाई है।’ एक और यूजर ने नाराज होकर कहा, ‘उन्हें बोलो कि अब मराठी में मूवी बनाएं।’

    क्यों हुआ विवाद?

    मालूम हो कि महाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा को लेकर माहौल काफी संवेदनशील है। चुनाव के समय ये मुद्दा और ज्यादा गरम है। कई लोग चाहते हैं कि महाराष्ट्र में मराठी राज्य भाषा है तो यहां रहने वाले लोग मराठी बोलें और इसे सम्मान दें। कुछ लोगों को जबरदस्ती मराठी बोलने पर मजबूर भी किया गया, जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

    44 की उम्र में सीखी मराठी

    आमिर ने खुद बताया था कि उन्होंने 44 साल की उम्र में मराठी भाषा सीखी है। इससे उन्हें अपनी राज्यभाषा समझने में मदद मिली है।

    देश छोड़कर जाने की कही थी बात

    साल 2015-16 की बात है, जब आमिर खान ने एक इवेंट में कहा था कि देश में बढ़ती असहिष्णुता को देखकर उन्हें चिंता हो रही है। घर पर पत्नी (अब एक्स वाइफ) किरण राव से बात करते हुए कहा था कि क्या हमें भारत छोड़ देना चाहिए? आमिर के इस बयान पर बवाल मच गया था और उनकी आलोचना हुई थी कि अगर उन्हें देश में रहने में असहजता है तो यहां से चले जाएं। फिर आमिर ने सफाई दी और कहा कि वे भारत नहीं छोड़ना चाहते हैं।

    आमिर खान की अपकमिंग मूवीज

    ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद आमिर प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा रहे हैं। स्पाई कॉमेडी ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ 16 जनवरी को रिलीज हो गई है। उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की ‘एक दिन’ 1 मई को आएगी। लोकेश कनगराज के साथ एक सुपरहीरो फिल्म है। राजकुमार हिरानी के साथ दादा साहब फाल्के की बायोपिक है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।