दिसंबर तिमाही (Q3FY26) में कंपनी की कमाई भी बढ़ी है। साथ ही कंपनी का रेवेन्यू 24,820 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के 22,848.42 करोड़ रुपये से 9% ज्यादा है। मंगलवार को कंपनी के शेयर में भी जबरदस्त तेजी आई। बीएसई पर यह 10.38% की तेजी के साथ 2201.70 रुपये पर बंद हुआ।
अमेरिका के साथ डील होते ही रॉकेट बने अडानी के शेयर, 13% तक उछली कीमत, आखिर क्या है चक्कर?
AWL शेयर बिक्री से हुआ बड़ा फायदा
पिछले वित्तीय वर्ष में अडानी कमोडिटीज LLP (ACLLP) ने AWL Agri Business Limited (पहले अडानी विल्मर लिमिटेड ) के 13.51% शेयर बेचे थे। इस बिक्री से कंपनी को 3,945.73 करोड़ रुपये (टैक्स के बाद 3,286.22 करोड़ रुपये) का असाधारण लाभ हुआ था। इसके बाद AWL में कंपनी का निवेश ‘संयुक्त रूप से नियंत्रित इकाई’ से बदलकर ‘सहयोगी’ हो गया था।
इसके बाद सितंबर 2025 में समाप्त तिमाही में ACLLP ने AWL के 10.42% और शेयर बेच दिए। इससे कंपनी को 2,968.72 करोड़ रुपये का और असाधारण लाभ हुआ। यह टैक्स के बाद 2,455.57 करोड़ रुपये रहा। इस बिक्री के बाद AWL में ACLLP की हिस्सेदारी 30.42% से घटकर 20% रह गई।
कंपनी का तिमाही-दर-तिमाही प्रदर्शन
- पिछली तिमाही (Q2FY26) से तुलना करें तो कंपनी का मुनाफा 76% बढ़कर 3,199 करोड़ रुपये हो गया।
- कमाई में भी 17% की बढ़ोतरी हुई और यह 21,249 करोड़ रुपये से बढ़कर 24,820 करोड़ रुपये हो गई।
अन्य कारोबारों का प्रदर्शन
ANIL Ecosystem: इस सेगमेंट का रेवेन्यू 7% बढ़कर 3,161 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA 8% बढ़कर 975 करोड़ रुपये रहा।
एयरपोर्ट्स: एयरपोर्ट्स का रेवेन्यू 28% बढ़कर 3,770 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, EBITDA में 42% की जोरदार बढ़ोतरी हुई और यह 1,568 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
गौतम अडानी ने क्या कहा?
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने तीसरी तिमाही के नतीजों पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि कंपनी के मजबूत कामकाज और स्पष्ट रणनीतिक फोकस की वजह से FY26 के पहले नौ महीनों में अडानी एंटरप्राइजेज ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह कंपनी के ‘इनक्यूबेटर मॉडल’ (नए व्यवसायों को बढ़ावा देने का मॉडल) और विविध इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो की ताकत को दर्शाता है।
शेयर में कितनी तेजी?
मंगलवार को अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में जबरदस्त तेजी आई। सोमवार हो यह 1994.70 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह तेजी के साथ खुला। कुछ ही देर में इसमें तेजी आ गई। दिन के कारोबार के दौरान यह शेयर 2232 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि बाद में यह कुछ गिरावट के बाद 10.38% की तेजी के साथ 2167.45 रुपये पर बंद हुआ।













