• Business
  • AI इंपैक्ट समिट में बिल गेट्स के आने पर सस्पेंस, एप्सटीन विवाद से जुड़ा है नाम

    नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में 16-20 फरवरी तक होने वाली एआई इंपैक्ट समिट के लिए एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) ने भारत आने की योजना स्थगित कर दी है। इसकी वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। वहीं, समिट में ग्लोबल साउथ के एजेंडे को खास जगह मिली है। समिट


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में 16-20 फरवरी तक होने वाली एआई इंपैक्ट समिट के लिए एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) ने भारत आने की योजना स्थगित कर दी है। इसकी वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। वहीं, समिट में ग्लोबल साउथ के एजेंडे को खास जगह मिली है। समिट में कारोबारी बिल गेट्स के आने पर भी सस्पेंस है। उन पर एप्सटीन फाइल का विवाद जुड़ा है। विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि वो आएंगे कि नहीं, फिलहाल नहीं कहा जा सकता, लेकिन उन्हें न्योता दिया गया है।

    एआई चिप्स बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया 4.450 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि राष्ट्राध्यक्ष और सरकार के मुखिया के स्तर पर समिट में शिरकत करने वाले 20 देशों में से 9 ग्लोबल साउथ से होंगे। वहीं 45 देशों से आने वाले मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में से 30 देश ग्लोबल साउथ से होंगे। भारत ने दो साल पहले दिल्ली में हुई जी 20 समिट में भी ग्लोबल साउथ के एजेंडे को प्राथमिकता दी थी।

    ‘भविष्य की सबसे अच्छी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज होगी इंग्लिश’, भारत आ रहे nvidia के सीईओ ने क्‍यों कहा ऐसा?

    भारत का एआई विजन

    अधिकारी ने बताया कि कि इससे पहले जो भी एआई समिट हुई हैं, उनमें पश्चिमी देशों का नजरिया सुरक्षा के इर्द गिर्द रहा है, लेकिन भारत हमेशा से ही इस बात पर जोर देता रहा है कि एआई का प्रयोग विकास के इर्द गिर्द होना चाहिए। बीते कई महीनों से भारत के एआई विजन के सात अहम चक्रों पर वर्किंग ग्रुप में जो चर्चाएं हुई है, वो इस समिट के नतीजों को एक अहम दिशा देने में मदद करेंगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।