विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्पेन के राष्ट्रपति के भारत आगमन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें रिसीव करने के लिए मंत्री जयंत चौधरी एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, सांचेज की इस यात्रा से भारत-स्पेन के संस्कृति, पर्यटन और एआई को बढ़ावा मिलेगा।
दुनिया का सबसे बड़ा एआई फोरम
इंडिया एआई-इम्पैक्ट समिट का आगाज 16 फरवरी से हो चुका है। समिट में शामिल होने के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों से नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। यह समिट दुनिया का सबसे बड़ा एआई फोरम है, जो एआई पॉलिसी की दिशा तय करने के लिए देश के लीडर्स, टेक्नोलॉजी कंपनी के सीईओ, एकेडमिक एक्सपर्ट्स और सिविल सोसाइटी को एक साथ लाता है।
समिट में 13 देशों की भागीदारी
समिट में 13 देशों की भागीदारी देखने को मिल रही है, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, रूस, यूके, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्विट्जरलैंड और कई अफ्रीकी देश शामिल हैं। तीन प्रमुख थीम (लोग, ग्रह और प्रगति) पर आधारित 300 से अधिक क्यूरेटेड पवेलियन लगाए गए हैं। साथ ही 600 से ज्यादा हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप्स अपने एआई मॉडल, समाधान और वैश्विक प्रभाव वाली तकनीकों का प्रदर्शन कर रहे हैं। विशेषज्ञ इसे भारत की तेजी से बढ़ती एआई अर्थव्यवस्था का मजबूत संकेत मान रहे हैं।













