Vehicle Tracking System
यह एक AI आधारित फ्लीट मॉनिटरिंग सिस्टम है, जो GPS टेलीमेट्री, डेटा एनालिटिक्स और रियल-टाइम डैशबोर्ड को जोड़कर काम करता है। यह काफिले (कॉन्वॉय) की निगरानी, लॉजिस्टिक्स की बेहतर जानकारी और रास्तों को बेहतर तरीके से तय करने में मदद करता है।
Deepfake Video Detection System
यह एक AI आधारित प्रणाली है, जो चेहरे और सिग्नल पैटर्न के विश्लेषण की मदद से नकली या छेड़छाड़ किए गए वीडियो की पहचान करती है। इसका मकसद भ्रामक जानकारी, झूठे प्रचार जैसी चुनौतियों से निपटना है।
Proactive Mobile Security System
यह एक AI आधारित मोबाइल प्रोटेक्शन सल्यूशन है, जो असामान्य गतिविधियों, मैलवेयर के खतरों और संदिग्ध डेटा ट्रांसमिशन पैटर्न की पहचान करता है। यह ऑपरेशनल कम्युनिकेशन के लिए डिवाइस सुरक्षा को मजबूत बनाता है। साथ ही साइबर सुरक्षा ढांचे को भी सपोर्ट करता है।
XFace (AI Facial Recognition System)
यह एक AI आधारित पहचान और सत्यापन प्रणाली है, जो तस्वीरों और वीडियो के जरिए तेज़ी से पहचान की पुष्टि करती है। यह सिस्टम सैन्य ठिकानों की सुरक्षा, निगरानी और पहचान सत्यापन में मदद करता है।
Driver Fatigue Detection
यह एक पोर्टेबल और मजबूत AI डिवाइस है, जो ड्राइवर की थकान या नींद आने की स्थिति को रियल-टाइम में पहचानकर तुरंत अलर्ट देता है। यह अंधेरे, ऊबड़-खाबड़ रास्तों और लंबी ड्राइविंग की परिस्थितियों में भी भरोसेमंद तरीके से काम करता है।
AI-in-a-Box
यह एक छोटा, आसानी से तैनात किया जा सकने वाला हाई-कंप्यूट प्लेटफॉर्म है, जो सुरक्षित या बिना इंटरनेट वाले वातावरण में भी लोकल स्तर पर AI मॉडल चला सकता है। यह दूरदराज या संवेदनशील ऑपरेशनल क्षेत्रों में AI के उपयोग को संभव बनाता है। साथ ही यह दूरस्थ अस्पतालों, ग्रामीण प्रशासनिक केंद्रों, औद्योगिक ऑटोमेशन साइट्स और आपदा प्रभावित इलाकों में भी उपयोगी है।
SAM-UN (सिचुएशनल अवेयरनेस मॉड्यूल फॉर यूएन)
ये एक वेब-आधारित प्लेटफॉर्म है, जो जियोस्पेशियल इंटेलिजेंस, स्ट्रक्चर्ड रिपोर्टिंग और AI एनालिटिक्स को एक साथ जोड़ता है। इससे अधिकारियों को मिशन की योजना बनाने, निगरानी, समन्वय और तेज प्रतिक्रिया के लिए रियल-टाइम में एकीकृत जानकारी मिलती है। यह प्लेटफॉर्म खास तौर पर आपदा प्रबंधन केंद्रों, इमरजेंसी कोऑर्डिनेशन हब और स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम के लिए बहुत उपयोगी है।
PRAKSHEPAN
ये AI आधारित सैन्य जलवायु और आपदा पूर्वानुमान प्रणाली है। ये भूस्खलन, बाढ़ और हिमस्खलन जैसी आपदाओं का 3 से 7 दिन पहले तक पूर्वानुमान कर सकती है। यह संवेदनशील ऑपरेशनल क्षेत्रों के लिए सटीक और स्थान-विशिष्ट खतरे का पूर्वानुमान देती है।













