• Technology
  • ‘AI से IT कंपनियों का काम नहीं होगा कम’, विप्रो के बड़े अध‍िकारी ने बताया 20 साल में क्‍या हाे सकता है?

    Wipro Chief Strategist and Technology Officer Hari Shetty on AI: तकनीक के क्षेत्र में अगले 20 साल में आर्टिफ‍िशियल इंटेल‍िजेंस (AI) की क्‍या भूमिका होगी, इस बारे में विप्रो के चीफ स्ट्रैटेजिस्ट और टेक्नोलॉजी ऑफि‍सर हरि शेट्टी ने खुलकर बात की है। उन्‍होंने कहा है कि अगले 20 साल में तकनीक की दुनिया में एआई


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Wipro Chief Strategist and Technology Officer Hari Shetty on AI: तकनीक के क्षेत्र में अगले 20 साल में आर्टिफ‍िशियल इंटेल‍िजेंस (AI) की क्‍या भूमिका होगी, इस बारे में विप्रो के चीफ स्ट्रैटेजिस्ट और टेक्नोलॉजी ऑफि‍सर हरि शेट्टी ने खुलकर बात की है। उन्‍होंने कहा है कि अगले 20 साल में तकनीक की दुनिया में एआई का दबदबा रहेगा, लेकिन इससे भारत के IT सर्विसेज बिजनेस पर कोई असर पड़ने की उम्‍मीद नहीं है। उनका मानना है कि AI से IT कंपनियों का काम कम नहीं होगा बल्‍कि‍ उन्‍हें और ज्‍यादा काम मिलेगा।

    एंथ्रोपिक के नए टूल से IT कंपनियों में चिंता

    रॉयटर्स की र‍िपोर्ट के अनुसार, AI की वजह से IT कंपनियों में जो चिंता है, उस बारे में हर‍ि शेट्टी ने अपना नजरिया पेश किया है। दरअसल, एंथ्रोपिक जैसी कंपनियों के एआई टूल्‍स ने कंपनियों को डराया हुआ है। एंथ्रोपिक के क्‍लाउड कोवर्क (Cowork) के आने के बाद पूरी दुनिया में यह चिंता बनी हुई है कि आईटी के सर्विस सेक्‍टर में लोगों की जरूरत रहेगी या नहीं, क्‍योंकि एआई सभी कामों को ऑटोमेट कर रहा है। वह लोगों की जरूरत को खत्‍म कर रहा है।

    AI के कारण पैदा होंगी अधिक नौकर‍ियां

    पूरे IT सर्विस सेक्‍टर में यह डर है कि अगर मशीनें, इंसानों की तुलना में तेजी से कोड लिख सकती हैं। डेटा को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा सकती हैं। सिस्‍टमों को आपस में कनेक्‍ट कर सकती हैं तो क्‍या कंपनियों को हजारों आईटी इंजीन‍ियरों की जरूरत होगी? हरि शेट्टी की नजर में इस बारे में चिंता करना ठीक नहीं। उन्‍होंने कहा कि एआई जितनी नौकरियां बदलेगा उससे कहीं ज्‍यादा नौकरियां पैदा करेगा। शेट्टी ने कहा कि आज ज्‍यादातर लोग एआई के हल्‍के-फुल्‍के यानी सतही इस्‍तेमाल पर ध्‍यान दे रहे हैं।

    AI कैसे बनेगा IT कंपन‍ियों के ल‍िए मौका? शेट्टी ने बताया

    शेट्टी ने कहा कि मौजूदा वक्‍त में हम जो देख रहे हैं वह किसी टास्‍क का ऑटोमेशन है। हम ऑटोनॉमस एंटरप्राइज की बात कर रहे हैं। यह पूरी तरह से अलग गेम है। उन्‍होंने कहा कि आईटी कंपनियों को अपने क्‍लाइंट्स के साथ गहराई से काम करना होगा। उन्‍होंने एआई को आईटी इंडस्‍ट्री के लिए सबसे बड़ा मौका माना है। शेट्टी ने कहा कि एआई को लेकर बहस अक्‍सर नौकरी की बात तक ही सीमित रहती है। उन बातों को हम नजरअंदाज कर देते हैं कि यह किसी काम को कितना गहराई के साथ कर सकता है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।