अरबों का बाजार
- 288.8 अरब डॉलर का है ग्लोबल AI मार्केट
- 109.08 अरब डॉलर US ने किया है इन्वेस्ट
- 9.29 अरब डॉलर निवेश की तैयारी में चीन
- 1.16 अरब डॉलर भारत ने लगाया है इसमें
- 39% हिस्सेदारी माइक्रोसॉफ्ट की AI मार्केट में
- इंडिया AI समिट : एक छत के नीचे दिग्गज
- 100 देश हिस्सा लेंगे चौथे AI समिट में
500 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल होंगे
- 35 हजार से अधिक ने कराया है रजिस्ट्रेशन
- 20 देशों के प्रमुख आ सकते हैं इवेंट में
- 50 से अधिक देशों के मंत्री शिरकत करेंगे
- 40+ CEO ग्लोबल व इंडियन कंपनियों के जुटेंगे
- 100 अरब डॉलर का निवेश जुटाने की उम्मीद
यूजर से मेकर बनने की ओर भारत
- 7.63 अरब डॉलर का है भारतीय AI बाजार
- 3.8 अरब Gen-AI ऐप भारत में डाउनलोड
- 16% ग्लोबल डाउनलोड हिंदुस्तानियों ने किया
- 86% भारतीय कंपनियां AI का उपयोग कर रहीं
- 14% भारतीय आबादी AI डिवाइसेज चला रही
- 10,371.92 करोड़ रुपये का है इंडिया AI मिशन
समिट को लेकर पीएम मोदी उत्सुक
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर पीएम मोदी भी उत्सुक हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि एआई पर चर्चा के लिए दुनिया को एक साथ लाना! आज से, भारत दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट होस्ट कर रहा है। मैं इस समिट के लिए दुनिया भर के लीडर्स, इंडस्ट्री के कैप्टन्स, इनोवेटर्स, पॉलिसीमेकर्स, रिसर्चर्स और टेक के शौकीनों का दिल से स्वागत करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि एआई आज स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, गवर्नेंस और एंटरप्राइज सहित कई सेक्टर्स को बदल रहा है। एआई इम्पैक्ट समिट एआई के अलग-अलग पहलुओं, जैसे इनोवेशन, कोलेबोरेशन, जिम्मेदारी से इस्तेमाल और भी बहुत कुछ पर ग्लोबल बातचीत को बेहतर बनाएगा। मुझे विश्वास है कि समिट के नतीजे एक ऐसे भविष्य को बनाने में मदद करेंगे जो प्रोग्रेसिव, इनोवेटिव और मौकों पर आधारित हो।













