ट्राई के दिसंबर 2025 के आंकड़े
ट्राई के दिसंबर 2025 के आंकड़ों के अनुसार (Ref.), एयरटेल ने 54 लाख 28 हजार 314 नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा। अब उसका कुल सब्सक्राइबर्स बेस 46 करोड़ 33 लाख 84 हजार 389 ग्राहकों का हो गया है। जियो ने दिसंबर में 54 लाख 28 हजार 314 नए ग्राहकों को जोड़ा। उसका कुल सब्सक्राइबर्स बेस 48 करोड़ 90 लाख 50 हजार 236 ग्राहकों का हो गया।
हालांकि ट्राई की दिसंबर 2025 की रिपोर्ट बताती है कि करीब 9 लाख 40 हजार ग्राहकों ने वीआई (वोडा-आइडिया) का साथ छोड़ दिया। 2 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने सरकारी कंपनी बीएसएनएल की सर्विस छोड़ दी। वीआई के पास अब कुल 19.87 करोड़ ग्राहक हैं, जबकि बीएसएनएल के पास 9.27 करोड़ ग्राहकों का बेस है।
Vi-BSNL से क्यों छिटक रहे लोग?
Vi-BSNL से ग्राहकों के दूर होने की प्रमुख वजह 5G को माना जा सकता है। Vi ने पिछले साल 5जी मोबाइल सर्विस का रोलआउट शुरू किया है, लेकिन उसकी रफ्तार सुस्त है। BSNL की 5G सेवाओं का अभी तक अता-पता नहीं है। इसके उलट, देश में 5G गैजेट्स खासतौर पर 5G स्मार्टफोन्स की बिक्री तेज हुई है। अब लोगों ने 4G स्मार्टफोन खरीदना कम कर दिया है। यही वजह है कि जब कोई 5G गैजेट लेता है तो वह अपने मोबाइल नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर से भी वही उम्मीद करता है। सरकारी कंपनी बीएसएनएल तो अभी 4G को ही शुरू कर पाई है। यह सर्विस भी देश के कोने-कोने तक पहुंचाना बाकी है।
देश के कुल मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ी
आंकड़ों में देखे जा रहे इस प्लस-माइनस के बावजूद ट्राई ने बताया है कि दिसंबर में देश में वायरलैस सब्सक्राइबर्स की संख्या 72.38 लाख बढ़ गई। भारत में कुल कनेक्शंस की संख्या 124 करोड़ के आंकड़े को अब पार कर गई है।













