• Entertainment
  • Ajit Pawar की मौत से सदमे में अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन ने X पर जो लिखा, लोग Grok से पूछ रहे मतलब

    बुधवार सुबह महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सुनने वालों को झकझोर कर रख दिया। सुबह करीब 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया और देखते ही देखते सबकुछ वहां राख में तब्दील हो गया। इस हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी,


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 28, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बुधवार सुबह महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सुनने वालों को झकझोर कर रख दिया। सुबह करीब 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया और देखते ही देखते सबकुछ वहां राख में तब्दील हो गया। इस हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान चली गई। इस घटना पर देशभर से लोग शोक जता रहे हैं जिनमें बॉलीवुड वाले भी शामिल हैं। अब अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार और कमल हासन जैसे सितारों ने भी अजित पवार के निधन पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

    हालांकि, अमिताभ के ट्वीट पर लोग हैरान हैं। दरअसल उनके पोस्ट से लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर वो क्या कहना चाह रहे हैं। वहीं अक्षय कुमार ने भी ट्विटर पर दुख जताया है।

    अक्षय कुमार ने अजित पवार के निधन पर जताया शोक

    अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर इस दुखद घटना पर शोक जताते हुए लिखा है, ‘अजीत पवार जी के दुखद निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा। उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।’

    सभी मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं

    कमल हासन ने लिखा, ‘बारामती में हुए दुखद विमान हादसे से मैं बेहद दुखी हूं, जिसमें महाराष्ट्र के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी और अन्य लोगों की जान चली गई। मेरी सहयोगी श्रीमती सुनेत्रा ए पवार और सभी मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। पूरा देश शोक में डूबा है।’

    सोनू सूद ने जताया दुख

    सोनू सूद ने भी इस घटना पर दुख जताया है और लिखा है, ‘आरआईपी दादा।’

    अमिताभ के ट्वीट पर चकराया सबका दिमाग

    वहीं अमिताभ बच्चन ने एक्स पर अपने जाने-पहचाने अंदाज में कुछ लिखा है, जिसके पीछे का मतलब निकालने में लोग जुटे हुए हैं। उन्होंने लिखा है- लड़ेंगे बच्चू, अखरी दम तक। अमिताभ के इस पोस्ट को पढ़कर Grok से सवाल कर रहे हैं कि इस लाइन का क्या मतलब निकलता है। लोगों ने कहा है- ग्रोक, किस सेंस में लिखा है, ये यूजीसी के खिलाफ है क्या? कुछ ने कहा है- इनके कोड को सादर प्रणाम। लोगों ने कहा है- आज अजित परिवार के साथ ऐसा हादसा हुआ, उनके निधन पर आपने कुछ नहीं लिखा।

    बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान अजित पवार का प्लेन क्रैश

    बताते चलें कि पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे और इसी दौरान ये दुखद और दर्दनाक घटना घट गई। केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बताया कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी लेकिन रनवे साफ-साफ नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पहली कोशिश नाकाम रही जिसके बाद बारामती के रनवे-11 पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। लेकिन तभी विमान रनवे से पहले ही गिर गया और उसमें आग लग गई। बताया जाता है कि इस घटना के दौरान पायलट ने कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया औल उसने ‘मेडे’ कॉल भी नहीं किया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।