• Technology
  • APAAR ID कहां से डाउनलोड करें, अगर डिजिलॉकर में नहीं दिख रही तो क्‍या है उपाय?

    Where To Download APAAR ID 2026: अपार आईडी के लिए आवेदन करने वाले बहुत सारे स्‍टूडेंट्स इस संशय में रहते हैं कि वह अपनी अपार आईडी को डाउनलोड कहां से और कैसे करें। इसके लिए सबसे बेहतर जगह है डिजिलॉकर। हालांकि कई स्‍टूडेंट्स यह भी श‍िकायत करते हैं कि उनकी अपार आईडी या कॉलेज की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 2, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Where To Download APAAR ID 2026: अपार आईडी के लिए आवेदन करने वाले बहुत सारे स्‍टूडेंट्स इस संशय में रहते हैं कि वह अपनी अपार आईडी को डाउनलोड कहां से और कैसे करें। इसके लिए सबसे बेहतर जगह है डिजिलॉकर। हालांकि कई स्‍टूडेंट्स यह भी श‍िकायत करते हैं कि उनकी अपार आईडी या कॉलेज की मौजूदगी डिजिलॉकर में नहीं है। ऐसे में क्‍या किया जा सकता है? यह जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं। यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काम का हो सकता है, ज‍िन्‍हें ऑनलाइन अपार आईडी डाउनलोड करनी है।

    क्‍या है अपार आईडी?

    APAAR ID, स्‍टूडेंट्स को दी जाने वाली एक आईडी है। इसमें छात्रों के सभी एजुकेशनल रिकॉर्ड्स को डिजिटली सेव रखा जाता है। नई शिक्षा नीत‍ि के तहत सभी छात्राें के लिए अपार आईडी बनाना जरूरी है। यह काम ऑनलाइन और स्‍कूलों की मदद से हो रहा है। अपार आईडी बनाने का मकसद स्‍टूडेंट्स के सभी एजुकेशनल रिकॉर्ड्स को डिजिटली सेव करना है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्‍हें एक्‍सेस किया जा सके।

    APAAR ID को कहां से डाउनलोड करें

    • अपने मोबाइल में डिजिलॉकर इंस्‍टॉल कर लें।
    • डि‍जिलॉकर में अपना अकाउंट बना लें। इसके लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होगी।
    • अकाउंट बनाने और पिन सेट करने के बाद सर्च ऑप्‍शन में जाएं।
    • सर्च में जाकर APAAR ID टाइप करें।
    • सर्च में आप Academic Bank of Credits भी लिख सकते हैं।
    • इसके बाद आपको कुछ जरूरी जानकारियां देनी होंगी। डिटेल भरने के बाद ‘Get Document’ पर क्‍ल‍िक करना है।
    • जैसे ही अपार आईडी जनरेट होगी, उसे डाउनलोड करने का विकल्‍प आ जाएगा।
    • PDF के रूप में अपनी अपार आईडी को सेव कर लें।

    डिजिलॉकर से नहीं, तो ABC से करें डाउनलोड

    अगर आपके फोन में डिजिलॉकर नहीं है, तो आप Academic Bank of Records पर जाकर भी अपनी अपार आईडी डाउनलोड कर सकते हैं। वहां ‘अपार आईडी’ डाउनलोड का ऑप्‍शन मिलेगा। उसे डाउनलोड के साथ प्रिंट भी किया जा सकता है।

    ड‍िजिलॉकर पर नहीं, ABC पर नहीं तो क्‍या करें

    सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म- रेडिट पर बहुत से स्‍टूडेंट्स ने यह शिकायत की है कि उनकी अपार आईडी ना ही डिजिलॉकर में है और ना ही ABC पर। यह किसी के भी साथ हो सकता है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वह अपने कॉलेज या यूनिवर्सिटी से संपर्क करके अपार आईडी ले सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।