• Technology
  • Apple-Google के बीच डील, क्‍या आईफोन चलाने वालों का डेटा भी शेयर क‍िया जाएगा?

    Apple और गूगल की साझेदारी के बाद Siri के बात करने के तरीके से लेकर सवालों के जवाब देने तक में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि यूजर को कहीं भी गूगल या Gemini का नाम नजर नहीं आएगा, लेकिन Siri की समझ और जवाब पहले से कहीं ज्यादा अडवांस होंगे।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 27, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    Apple और गूगल की साझेदारी के बाद Siri के बात करने के तरीके से लेकर सवालों के जवाब देने तक में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि यूजर को कहीं भी गूगल या Gemini का नाम नजर नहीं आएगा, लेकिन Siri की समझ और जवाब पहले से कहीं ज्यादा अडवांस होंगे। लेकिन क्‍या इससे आईफोन यूजर्स का डेटा भी शेयर क‍िया जाएगा? क्‍या वह गूगल तक पहुंचेगा? हाल ही में The Information की एक रिपोर्ट में इस पार्टनरशिप से जुड़े कई अहम खुलासे किए गए हैं।

    गूगल, Apple को Gemini मॉडल का बेस स्ट्रक्चर देगा, लेकिन इसके बाद Apple को पूरी आजादी होगी कि वह इस मॉडल को अपने हिसाब से फाइन ट्यून करे। यानी Siri कैसे जवाब देगी, किस तरह की भाषा इस्तेमाल करेगी, कितनी औपचारिक या कितनी दोस्ताना होगी, ये सब Apple तय करेगा। Apple चाहे तो गूगल से कुछ बदलावों की मांग भी कर सकता है, लेकिन ज्यादातर सुधार और ट्रेनिंग Apple खुद करेगा। इसका मतलब साफ है कि यूजर को जो अनुभव मिलेगा, वह पूरी तरह Apple का होगा, न कि गूगल का।

    गूगल तक नहीं पहुंचेगा यूजर डेटा

    सबसे अहम बात यह है कि Gemini आधारित सभी AI फीचर्स Apple डिवाइस या Apple के प्राइवेट क्लाउड कंप्यूट पर ही चलेंगे। इसका मतलब है कि यूजर का डेटा गूगल तक नहीं पहुंचेगा। Apple पहले से ही प्राइवेसी को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताता रहा है और एक्सपर्ट मान रहे हैं कि इस साझेदारी में भी कंपनी उसी लाइन पर चलती दिख रही है। रिपोर्ट्स में बताया गया कि फिलहाल जो Gemini आधारित Siri का प्रोटोटाइप तैयार किया गया है, उसमें कहीं भी गूगल या Gemini का नाम नहीं दिख रहा। यूजर को ऐसा लगेगा जैसे यह पूरी तरह Apple की अपनी AI टेक्नॉलजी हो। Bloomberg ने भी अपनी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है। इतना ही नहीं, Siri में गूगल की कोई सर्विसेज या एंड्रॉयड जैसा कोई फीचर भी नहीं दिखेगा।

    जवाब और इमोशनल सपोर्ट भी

    अभी Siri की सबसे बड़ी कमजोरी यह रही है कि वह कई सवालों पर सीधे जवाब देने के बजाय वेब लिंक दिखा देती है। Gemini पावर्ड Siri इस समस्या को काफी हद तक खत्म कर देगी। Apple को उम्मीद है कि Siri सामान्य ज्ञान या साइंटिफिक सवालों के सीधे और साफ जवाब दे सकेगी। यानी Siri सिर्फ कमांड लेने वाला टूल नहीं, बल्कि एक असली AI असिस्टेंट बनने की दिशा में आगे बढ़ेगी। Apple चाहता है कि नई Siri उन यूजर्स को बेहतर जवाब दे सके जो भावनात्मक तौर पर परेशान हैं। अब तक Siri ऐसे मामलों में काफी कमजोर रही है। अगर कोई यूजर कहता है कि वह अकेला महसूस कर रहा है या उदास है, तो Siri के जवाब बहुत सीमित और बेअसर होते थे। नई Gemini आधारित Siri से उम्मीद की जा रही है कि वह ऐसे हालात में Gemini या ChatGPT की तरह ज्यादा बातचीत और समझदारी भरी प्रतिक्रिया देगी। Apple इस पर भी फोकस कर रहा है कि Siri न सिर्फ सहानुभूति दिखाए, बल्कि जरूरत पड़ने पर यूजर को असली दुनिया की मदद की ओर भी मोड़े।

    पुराने और नए Siri को जोड़ने की तैयारी

    Apple की Siri को लेकर सबसे बड़ी तकनीकी समस्या यह रही है कि वह दो अलग-अलग सिस्टम पर आधारित है। खुद Apple के सॉफ्टवेयर हेड क्रेग फेडेरिगी ने पिछले साल एक आंतरिक बैठक में माना था कि यही Siri के फेल होने की सबसे बड़ी वजह बनी। जैसे एक सिस्टम साधारण कार्यों जैसे रिमाइंडर सेट करना, टाइमर लगाना या कॉल करना, मेसेज भेजना और दूसरा सिस्टम AI आधारित बातचीत के लिए था। इन दोनों को एक साथ जोड़ना Apple के लिए बेहद मुश्किल साबित हुआ।

    आपके फोन में कब दिखेगा अपडेट

    Apple इन AI फीचर्स को एक साथ लॉन्च करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से पेश करेगा। कुछ फीचर्स मार्च-अप्रैल तक आ सकते हैं। इसमें Siri का पुरानी बातचीत याद रखना, कैलेंडर और ट्रैफिक के आधार पर पहले से सुझाव देना जैसे फीचर्स 2-3 महीने में आ सकते हैं। वहीं, कुछ अडवांस फीचर्स का ऐलान जून में होने वाले वार्षिक डिवेलपर कॉन्फ्रेंस में होने की उम्मीद है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।