Apple MacBook Pro, MacBook Air Price in India (भारत में कीमत)
- 13 इंच MacBook Air (M5 चिपसेट): 1 लाख 19 हजार 900 रुपये से शुरू।
- 15 इंच MacBook Air (M5 चिपसेट): 1 लाख 44 हजार 900 रुपये से शुरू।
- 14 इंच MacBook Pro (M5 चिपसेट): 1 लाख 89 हजार 900 रुपये से शुरू।
- 14 इंच MacBook Pro (M5 Pro चिपसेट): 2 लाख 49 हजार 900 रुपये से शुरू।
- 16 इंच MacBook Pro (M5 Pro) चिपसेट) : 2 लाख 99 हजार 900 रुपये से शुरू।
- 14 इंच MacBook Pro (M5 Max चिपसेट): 3 लाख 99 हजार 900 रुपये से शुरू।
- 16 इंच MacBook Pro (M5 Max) चिपसेट): 4 लाख 29 हजार 900 रुपये से शुरू।
MacBook Air Features, Specifications (फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस)
MacBook Air को 13 इंच और 15 इंच डिस्प्ले साइज में लाया गया है। ऐपल का कहना है कि एयर को स्टूडेंट्स और बिजनेस जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इस बार एयर मॉडल में नई M5 चिप दी गई है। दावा है कि पहले आए मॉडल में लगी M4 चिप के मुकाबले परफॉर्मेंस में 4 गुना तेज है। M1 चिपसेट वाले एयर मैकबुक के मुकाबले 9.5 गुना फास्ट है और एआई क्षमता से भी अपना दम दिखाती है।
मैकबुक एयर में नई N1 चिप भी लगी है जो Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 का सपोर्ट देती है। दावा है कि इसकी बैटरी लाइफ 18 घंटे तक है। मैकबुक एयर स्लीक, लाइटवेट है। यह चार कलर्स- स्काई ब्लू, मिड नाइट, स्टारलाइट सिल्वर कलर्स में लिया जा सकेगा। कंपनी ने इस बार 500 निट्स की पीक ब्राइटनैस वाला लिक्विड रेटिना डिस्प्ले इसमें लगाया है और स्टोरेज को 512 जीबी मिनिमम कर दिया है जो अधिकतम 4TB तक होगा।
MacBook Pro Features, Specifications (फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस)
MacBook Pro को M5 Pro और M5 Max चिप्स से लैस किया गया है। दावा है कि ये दुनिया के सबसे फास्ट सीपीयू कोर हैं। ये पिछले साल आए मॉडलों के मुकाबले लगभग 4 गुना फास्ट हैं और M1 मॉडल से एआई परफॉर्मेंस में 8 गुना फास्ट हैं। इनमें लिक्विड रेटिना XDR डिस्प्ले दिया गया है। दावा है कि इनकी बैटरी 24 घंटे तक चल सकती है। इनमें Wi-Fi 7 कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ 6 और थंडरबोल्ट 5 (Thunderbolt 5) पोर्ट्स का सपोर्ट है। M5 Pro चिपसेट वाले मॉडल में मिनिमम 1TB स्टोरेज और M5 Max मॉडल में मिनिमम 2TB स्टोरेज दिया गया है। वीडियो कॉल के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का सेंटर स्टेज कैमरा लगा है।
Apple MacBook Pro, MacBook Air Availability (उपलब्धता)
इनके प्रीऑर्डर 4 मार्च से शुरू हो रहे हैं। बिक्री 11 मार्च से होगी।














