• International
  • Arrow 4: इजरायल ने बनाया हाइपरसोनिक मिसाइलों का काल, भारत को करेगा ऑफर? चीन-पाक के उड़ेंगे होश

    तेल अवीव: इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) ने अगली पीढ़ी के एरो 4 इंटरसेप्टर के फ्लाइट टेस्ट शुरू कर दिए हैं। नए इंटरसेप्टर का मकसद इजरायल के मिसाइल डिफेंस आर्किटेक्चर के ऊपरी टियर के तौर पर काम करना है। यह पिछली पीढ़ी के एरो सिस्टम की जगह लेगा। इसे ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइलों के लिए काल


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 16, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    तेल अवीव: इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) ने अगली पीढ़ी के एरो 4 इंटरसेप्टर के फ्लाइट टेस्ट शुरू कर दिए हैं। नए इंटरसेप्टर का मकसद इजरायल के मिसाइल डिफेंस आर्किटेक्चर के ऊपरी टियर के तौर पर काम करना है। यह पिछली पीढ़ी के एरो सिस्टम की जगह लेगा। इसे ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइलों के लिए काल माना जा रहा है। पिछले साल ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइलों ने इजरायल को काफी नुकसान पहुंचाया था। ऐसी संभावना है कि इजरायल एरो 4 इंटरसेप्टर को भारत को ऑफर कर सकता है, जो चीन और पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत प्रतिरोध के रूप में काम करेगा।

    अमेरिका-इजरायल मिलकर बना रहे एरो 4

    इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज एरो 4 इंटरसेप्टर प्रोजेक्ट को अमेरिकी मिसाइल डिफेंस एजेंसी की भागीदारी से के साथ मिलकर डेवलप कर रहा है। इस प्रोजेक्ट का मकसद उन मैन्यूवरेबल और हाइपरसोनिक खतरों का मुकाबला करना है जो इस क्षेत्र के देशों के हथियारों के जखीरे में तेजी से बढ़ रहे हैं। एरो 4 को एरो 2 और एरो 3 की जगह लेने के लिए डिजाइन किया गया है। नए इंटरसेप्टर में ज्यादा मैन्यूवरेबिलिटी और एंगेजमेंट के टर्मिनल फेज में बेहतर एक्यूरेसी है।

    अडवांस तकनीक से लैस है एरो 4 इंटरसेप्टर

    एरो 4 इंटरसेप्टर सिस्टम एडवांस्ड सैटेलाइट-एडेड इनर्शियल गाइडेंस से लैस है। IAI के प्रेसिडेंट और CEO बोअज लेवी ने पहले बताया था कि एरो 4 का सीरियल प्रोडक्शन 2025 के आखिर में शुरू होने वाला है, जिससे 2026 की शुरुआत में शुरुआती डिप्लॉयमेंट का रास्ता साफ हो जाएगा। हालांकि, इसमें अब देरी की संभावना जताई जा रही है। इजरायल के अलावा जर्मनी एरो 4 इंटरसेप्टर को खरीदने का प्लान बना रहा है।

    इजरायल भारत को ऑफर करेगा एरो 4?

    भारत और इजरायल में रक्षा संबंध काफी मजबूत हैं। भारत ने हाल में ही इजरायल से 8.6 मिलियन डॉलर के हथियारों की खरीद का फैसला किया है। इजरायल भारत का दूसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश भी है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि इजरायल भविष्य में भारत को एरो 4 इंटरसेप्टर खरीदने का ऑफर दे सकता है। भारत को चीन और पाकिस्तान से खतरे को देखते हुए हाइपरसोनिक मिसाइलों को रोकने के लिए ऐसे इंटरसेप्टर की बहुत जरूरत है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।