• Sports
  • Asia Cup Rising Stars 2026: भारत ने बांग्लादेश को चटाई धूल, जीत लिया महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब

    बैंकॉक: भारत ने एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया है। इंडिया ए महिला टीम के सामने फाइनल में बांग्लादेश ए महिला टीम की चुनौती थी। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ए ने 7 विकेट पर 134 रन बनाए। बांग्लादेश की पारी आखिरी ओवर में सिर्फ 88 रनों पर सिमट गई।


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 22, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    बैंकॉक: भारत ने एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का खिताब जीत लिया है। इंडिया ए महिला टीम के सामने फाइनल में बांग्लादेश ए महिला टीम की चुनौती थी। पहले बैटिंग करते हुए इंडिया ए ने 7 विकेट पर 134 रन बनाए। बांग्लादेश की पारी आखिरी ओवर में सिर्फ 88 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारतीय महिला ए टीम ने मैच को 46 रनों से अपने नाम किया। 2023 में शुरू हुए टूर्नामेंट का यह दूसरा संस्करण था। दोनों बार भारत ने खिताब जीता है। बांग्लादेश को दोनों ही मौकों पर फाइनल में हार झेलनी पड़ी।

    तेजल हसबनीस ने ठोकी फिफ्टी

    भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। टीम ने 44 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। वृंदा दिनेश 19, नंदीनी कश्यप और अनुष्का शर्मा 8-8, और मिनू मणी 0 पर आउट हो गईं। 4 विकेट गंवाकर संकट में फंसी भारतीय टीम को तेजल हसबनीस और कप्तान राधा यादव ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी की।

    टीम का स्कोर जब 113 रन था, उस समय राधा यादव पांचवें विकेट के रूप में 30 गेंदों पर 1 छक्के और 3 चौकों की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुईं। तेजल हसबनीस ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वह 34 गेंद पर 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 51 रन बनाकर आउट हुईं। बांग्लादेश की तरफ से कप्तान फाहिमा खातून ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। फरजाना एसमिन और फातिमा जहान सोनिया ने 1-1 विकेट लिए।

    बांग्लादेश की बैटिंग पूरी तरह फेल

    135 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.1 ओवर में 88 रन पर सिमट गई और 46 रन से मैच हार गई। बांग्लादेश की तरफ से विकेटकीपर शमिमा सुल्ताना ने 20, सरमिन सुल्ताना ने 18, और कप्तान फहिमा खातुन ने 14 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने नहीं टिक सकीं। भारत की तरफ से प्रेमा रावत ने 3, सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर ने 2-2, जबकि सायमा ठोकर और मिनू मणी ने 1-1 विकेट लिए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।