• International
  • Asim Munir: पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बनाया गया, हम मकसद पूरा करने को तैयार… असीम मुनीर का नया जहर

    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर के एक नए बयान से बवाल हो गया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बनाया गया था और अभी बहुत तेजी से अपने मूल लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। मुनीर ने यह भाषण लाहौर में एक जनसभा के


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 19, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर के एक नए बयान से बवाल हो गया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बनाया गया था और अभी बहुत तेजी से अपने मूल लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। मुनीर ने यह भाषण लाहौर में एक जनसभा के दौरान दी। उनके भाषण पर पाकिस्तान के अंदर से विरोध की आवाजें उठने लगी हैं। लोगों का कहना है कि असीम मुनीर अपने मूल काम को छोड़कर मौलवियों जैसी मजहबी तकरीरें कर रहे हैं, जिससे देश में कट्टरवाद को बढ़ावा मिल रहा है।

    असीम मुनीर ने क्या कहा

    लाहौर में लोगों को संबोधित करते हुए असीम मुनीर ने कहा, “संस्थापकों के मन में इस ज़मीन की इस्लामी पहचान और विचारधारा थी; हालांकि, अब यह अपनी सैन्य शक्ति के ज़रिए दुनिया में अपने प्रभाव के कारण अपने लंबे समय से देखे जा रहे सपने को साकार करने की कगार पर है।” उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को एक ऐतिहासिक अवसर मिला है, उस सपने और विज़न को साकार करने का जिसने इसके निर्माण को निर्देशित किया था।”

    पाकिस्तान का दोबारा इस्लामीकरण कर रहे मुनीर

    असीम मुनीर का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान आर्थिक सुधार, क्षेत्रीय तनाव और आंतरिक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है। धर्म और अल्लाह के मकसद का हवाला देकर, मुनीर देश का दोबारा इस्लामीकरण कर रहे हैं। मुनीर ने विचारधारा को शक्ति के बराबर बताया और देश की मजबूत सेना और अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ते महत्व की ओर इशारा किया।

    कट्टरपंथी मुनीर के पास परमाणु हथियार

    मुनीर के कब्जे वाला पाकिस्तान दुनिया का एकमात्र मुस्लिम राष्ट्र है जिसके पास परमाणु हथियार हैं। स्वतंत्र वैश्विक अनुमानों के अनुसार इसके पास 170 परमाणु हथियारों का जखीरा होने का अनुमान है। इसके भारत के साथ तीन सैन्य संघर्ष हुए हैं। पाकिस्तान अपनी पश्चिमी सीमा पर विद्रोहियों से लड़ रहा है। मुनीर ने कहा कि आर्थिक मज़बूती और गाजा शांति पहलों से संबंधित बातचीत जैसे राजनयिक प्रयासों में शामिल होने के कारण देश ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में ज्यादा सम्मान हासिल किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।