• Sports
  • AUS W vs IND W Highlights: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अपने पहले वनडे में हारी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से रौंदा

    ब्रिस्बेन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनने के बाद अपने पहले वनडे मैच में हार मिली है। नवंबर में भारत ने पहली बार महिला विश्व कप का खिताब जीता था। अभी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। टी20 सीरीज को अपने नाम करने के बाद भारत को वनडे सीरीज के पहले मैच में 6


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ब्रिस्बेन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्व चैंपियन बनने के बाद अपने पहले वनडे मैच में हार मिली है। नवंबर में भारत ने पहली बार महिला विश्व कप का खिताब जीता था। अभी टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। टी20 सीरीज को अपने नाम करने के बाद भारत को वनडे सीरीज के पहले मैच में 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी। पहले खेलते हुए भारतीय पारी 49वें ओवर में 214 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के एलेन बॉर्डर फील्ड पर मैच को 39वें ओवर में ही अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

    भारतीय महिला टीम की बैटिंग फेल रही

    विश्व कप के दौरान चोटिल हुए प्रतिका रावल ने इस मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक किया। वह दूसरी ही गेंद पर डक हो गईं। शैफाली वर्मा (4) और जेमिमा रोड्रिग्स (8) भी कुछ खास नहीं कर पाईं। हालांकि स्मृति मंधाना ने एक छोर से आसानी से रन बनाए। उन्होंने अर्धशतक लगाया और 58 रनों की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर (53) ने भी फिफ्टी लगाई लेकिन उन्होंने 84 गेंदों का सामना किया।

    अंत में काश्वी गौतम ने 44 गेंद पर 32 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के मारे। ऑस्ट्रेलिया ने 7 गेंदबाजों को आजमाया और सभी की इकोनॉमी 5 से कम रही। एश्ले गार्डनर ने सबसे ज्यादा 3 और मेगन शूट ने दो विकेट लिए।

    हीली और मूनी की अर्धशतकीय पारियां

    ऑस्ट्रेलिया को कप्तान एलिसा हीली और फोबे लीचफील्ड ने बेहतरीन शुरुआत दिला। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। 11वें ओवर में लीचफील्ड 32 गेंद पर 32 रन बनाकर श्रीचरणी का शिकार बनीं। अगली ही गेंद पर जॉर्जिया वॉल भी आउट हो गईं। इसके साद हीली को बेथ मूनी का साथ मिला। 50 रन बनाने के बाद क्रांति गौड़ की गेंद पर हीली आउट हो गईं। चौथे विकेट के लिए मूनीू और एनाबेल सदरलैंड ने 80 गेंद पर 85 रनों की साझेदारी करके टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। 79 गेंद पर 76 रन बनाकर मूनी आउट हुईं। 39वें ओवर में दूसरी गेंद पर सदरलैंड ने छक्का मारकर मैच खत्म कर दिया। उन्होंने 44 गेंद पर 48 रन बनाए।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।