BAFTA 2026 में इन सेलेब्स को श्रद्धांजलि
BAFTA में रॉबर्ट डुवैल, कैथरीन ओ’हारा, वैल किल्मर, रॉब रेनर और टॉम स्टॉपर्ड जैसी ग्लोबल हस्तियों को भी सिनेमा में उनके योगदान के लिए याद किया गया। धर्मेंद्र भी इनमें शामिल रहे। यह सभी के लिए एक भावुक पल था। धर्मेंद्र के अलावा सतीश शाह, मनोज कुमार और असरानी को भी श्रद्धांजलि दी गई। इन सभी सितारों को हमने साल 2025 में खो दिया था।
हालांकि, धर्मेंद्र पहले भारतीय एक्टर नहीं थे, जिन्हें ब्रिटिश अकेडमी ने सम्मान दिया और याद किया। धर्मेंद्र अब उन चुनिंदा भारतीय हस्तियों की फेहरिस्त में शामिल हो गए हैं, जिन्हें कई साल से बाफ्टा की यादों में अहम स्थान मिला है।
बाफ्टा में इन भारतीय स्टार्स को सम्मान मिला:
- साल 2021 में बाफ्टा ने एक्टर इरफान और ऋषि कपूर को सम्मान देते हुए याद किया था।
- 2022 में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को बाफ्टा में श्रद्धांजलि दी गई।
- इसमें लता मंगेशकर के म्यूजिक इंडस्ट्री में व्यापक प्रभाव के अलावा लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में साल 1974 में दी गई एतिहासिक परफॉर्मेंस को भी याद किया गया था।
- 2026 में असरानी, सतीश शाह और मनोज कुमार को भी श्रद्धांजलि के साथ सम्मान दिया गया।
- ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार को भी बाफ्टा में श्रद्धांजलि दी गई।
हेमा मालिनी हुईं भावुक, साथ बिताया वक्त किया याद, कही यह बात
वहीं, धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी दिवंगत एक्टर को मिले ट्रिब्यूट पर भावुक हो गईं और उनकी याद आ गई। उन्होंने ‘वैराइटी इंडिया’ से बातचीत में कहा, ‘वह एक ऐसे इंसान थे, जिन्हें सीमाओं से परे प्यार मिला और सीमाओं से परे पहुंच थी। दुनिया के हर कोने में उनके फैंस थे। विदेशों में भारी भीड़ उन्हें घेर लेती थी। क्या ही नजारा होता था। हम शूटिंग के अलावा ज्यादा ट्रैवल नहीं करते थे, जब हमें साथ में समय बिताने का मौका मिलता था। हम साथ में कई फिल्में साइन करते थे ताकि हम साथ में समय बिता सकें। मुझे हर पल उनकी याद आती है। मैं बार-बार खुद से पूछती हूं- क्या वह सच में चले गए हैं? मैं उनसे दोबारा कब मिलूंगी?’
धर्मेंद्र का निधन कब और कैसे हुआ?
धर्मेंद्र की बात करें, तो 24 नवंबर 2025 को उनका 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मिंबई स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली थी। लंबी बीमारी के कारण मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के कारण धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां तबीयत बिगड़ी तो वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था। बाद में 12 नवंबर को













