‘बाफ्टा’ जैसे बड़े मंच पर भारत की रीजनल फीचर फिल्मों को सम्मान मिलना गर्व की बात है। फिल्म की डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी मंच पर अवॉर्ड लेने पहुंची और उनके साथ फरहान अख्तर भी नजर आए। भावुक लक्ष्मीप्रिया देवी ने मंच से बाफ्टा का धन्यवाद किया और उनकी छोटी सी फिल्म को इतना बड़ा सम्मान और प्यार देने के लिए दिल से धन्यवाद दिया।
‘पहाड़ की चोटी पर पहुंचने के आखिरी कुछ कदम बचे हों’
लक्ष्मीप्रिया ने कहा, ‘यहां तक चलना ऐसा लग रहा था मानो किसी पहाड़ की चोटी पर पहुंचने के आखिरी कुछ कदम बचे हों, जिस पर चढ़ने के बारे में हमें कभी पता ही नहीं था।’ निर्देशक ने ग्लोबल प्लैटफॉर्म पर मणिपुर के हालातों पर बात की।
‘मेरे होम टाउन मणिपुर को एक ट्रिब्यूट’
अपनी स्पीच में उन्होंने कहा, ‘यह फिल्म और यह जीत मेरे होम टाउन मणिपुर को एक ट्रिब्यूट है, जिसे भारत में नजरअंदाज किया जाता है। यह फिल्म भारत के एक बेहद परेशान, उपेक्षित और कम प्रतिनिधित्व वाले एरिया, मेरे होम टाउन मणिपुर की बैकग्राउंड पर आधारित है। मैं इस मौके पर मणिपुर में शांति की वापसी के लिए प्रार्थना करना चाहती हूं।’
क्या है ‘बूंग’ की कहानी
बता दें कि फीचर फिल्म ‘बूंग’ मणिपुर सीमा पर नस्लीय तनाव और जीवन की परेशानी से जूझ रहे एक स्कूली बच्चे की कहानी है, जिसने जन्म से हिंसा और उपेक्षा को महसूस किया। इसके साथ ही फिल्म राज्य में व्याप्त सामाजिक और राजनीतिक तनाव के बैकग्राउंड को भी बारीकी से दिखाती है। कहानी में स्कूली बच्चा अपने बिखरे परिवार को एक करने और अपने बिछड़े पिता को वापस लाने की लड़ाई लड़ रहा है।
‘बाफ्टा’ से पहले फिल्म ‘बूंग’
‘बाफ्टा’ से पहले फिल्म ‘बूंग’ का साल 2024 में टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डिस्कवरी सेक्शन में हुआ था। इसके अलावा, फिल्म वारसॉ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024, 55वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया और इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2025 में प्रदर्शित किया जा चुका है। गुगुन किपगेन और बाला हिजाम स्टारर इस फिल्म ने ‘लिलो एंड स्टिच’, ‘आर्को’ और ‘जूट्रोपोलिस 2’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़कर यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया। ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कार के 2026 का आयोजन थेम्स नदी के किनारे रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया। आलिया भट्ट ने ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ के लिए ‘बेस्ट फिल्म नॉट इन इंग्लिश लैंग्वेज’ पुरस्कार दिया।
बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स 2026: विनर्स की पूरी लिस्ट
बेस्ट स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स
विनर: अवतार: फायर एंड ऐश
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
विनर: वुनमी मोसाकू – सिनर्स
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
विनर: शॉन पेन – वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट बच्चों और फैमिली फिल्म
विनर: बूंग
बेस्ट प्रोडक्शन डिज़ाइन
विनर: फ्रेंकस्टीन
बेस्ट मेक अप एंड हेयर
विनर: फ्रेंकस्टीन
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री
विनर: मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म
विनर: दिस इज़ एंडोमेट्रियोसिस
बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट एनिमेशन
विनर: टू ब्लैक बॉयज़ इन पैराडाइज़
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले
विनर: सिनर्स – रयान कूगलर
एक ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर द्वारा आउटस्टैंडिंग डेब्यू
विनर: माई फादर्स शैडो – अकिनोला डेविस जूनियर (डायरेक्टर), वेल डेविस (राइटर)
बेस्ट कास्टिंग
विनर: आई स्वेयर
बेस्ट एडिटिंग
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एनिमेटेड फिल्म
विनर: ज़ूट्रोपोलिस 2
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट साउंड
विनर: F1
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर
विनर: सिनर्स
बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर – पॉल थॉमस एंडरसन
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन
विनर: फ्रैंकस्टीन
बेस्ट फ़िल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज
विनर: सेंटीमेंटल वैल्यू
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म
विनर: हैमनेट
राइजिंग स्टार अवॉर्ड (पब्लिक वोटिंग)
विनर: रॉबर्ट अरामायो
बेस्ट डायरेक्टर
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर – पॉल थॉमस एंडरसन
बेस्ट लीडिंग एक्टर
विनर: रॉबर्ट अरामायो – आई स्वियर
बेस्ट लीडिंग एक्ट्रेस
विनर: जेसी बकले – हैमनेट
बेस्ट फिल्म
विनर: वन बैटल आफ्टर अनदर
आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश कंट्रीब्यूशन टू सिनेमा अवार्ड
विनर: क्लेयर बिन्स
BAFTA फेलोशिप
विनर: डोना लैंगली













