• International
  • Bangladesh News: बांग्लादेश में सरकार और सेना आमने-सामने, जानें क्यों मोहम्मद यूनुस से भिड़े आर्मी चीफ जनरल जमान

    ढाका: बांग्लादेश में सेना और सरकार के बीच फिर खींचतान मची है। ऐसी रिपोर्ट है कि मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान आमने-सामने हैं। दोनों के बीच बांग्लादेशी सेना में एक शीर्ष अधिकारी की नियुक्ति को लेकर तनाव चरम पर है। इससे पहले भी दोनों नेता कई मुद्दों पर अलग-अलग विचार रख


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 3, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    ढाका: बांग्लादेश में सेना और सरकार के बीच फिर खींचतान मची है। ऐसी रिपोर्ट है कि मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस और सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान आमने-सामने हैं। दोनों के बीच बांग्लादेशी सेना में एक शीर्ष अधिकारी की नियुक्ति को लेकर तनाव चरम पर है। इससे पहले भी दोनों नेता कई मुद्दों पर अलग-अलग विचार रख चुके हैं। यह तनाव तब सामने आया है, जब चंद दिनों में बांग्लादेश में चुनाव होना है। बांग्लादेशी सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के रिश्तेदार हैं और इनकी नियुक्ति भी हसीना सरकार के दौरान ही हुई थी।

    यूनुस और बांग्लादेश आर्मी चीफ में क्यों विवाद है

    नॉर्थईस्ट न्यूज की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बांग्लादेश सेना के टॉप अधिकारियों और मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के बीच चीफ ऑफ जनरल स्टाफ (CGS) के खाली पद को भरने को लेकर मतभेद पैदा हो गए हैं। यह पद 17 जनवरी 2026 को लेफ्टिनेंट जनरल मिजानुर रहमान शमीम के रिटायरमेंट से पहले अनिवार्य छुट्टी पर जाने के बाद खाली हुआ था। तब से, मोहम्मद यूनुस और बांग्लादेश सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान अगले CGS के पद को लेकर एकमत नहीं हैं। बांग्लादेश की सेना में CGS महत्वपूर्ण पद है क्योंकि यह अधिकारी न केवल सेना के बजट पर नियंत्रण रखता है बल्कि अन्य महत्वपूर्ण ऑपरेशनल कामों की भी देखरेख करता है।

    कौन किसे बनाना चाहता है बांग्लादेशी सेना का CGS

    जहां जनरल जमान ARTDOC के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मैनूर रहमान को CGS बनाना चाहते हैं, वहीं मोहम्मद यूनुस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) खलीलुर रहमान 24वीं इन्फैंट्री डिवीजन के GOC मेजर जनरल मीर मुशफिकुर रहमान का समर्थन कर रहे हैं। CGS के पद पर नियुक्ति के लिए मेजर जनरल रहमान को लेफ्टिनेंट जनरल के पद पर प्रमोट करना होगा। लेकिन जनरल जमान, लेफ्टिनेंट जनरल मैनूर रहमान को CGS बनाना चाहते हैं और झुकने को तैयार नहीं हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।