• Business
  • Bank Holidays Delhi 2026 List: साल 2026 में कब-कब है दिल्ली में बैंकों की छुट्टी? देखें पूरा कैलेंडर

    नई दिल्ली: साल 2026 शुरू होने में मात्र एक दिन बचा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल एक कैलेंडर जारी करता है जिसमें पूरे भारत के लिए बैंक छुट्टियों की जानकारी होती है। ये छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर राज्य में स्थानीय त्योहार, जन्मदिन


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 30, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: साल 2026 शुरू होने में मात्र एक दिन बचा है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर साल एक कैलेंडर जारी करता है जिसमें पूरे भारत के लिए बैंक छुट्टियों की जानकारी होती है। ये छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हर राज्य में स्थानीय त्योहार, जन्मदिन या अन्य खास मौके मनाए जाते हैं। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपके लिए जानना जरूरी है कि देश की राजधानी में साल 2026 में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंक हर महीने के सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी बंद रहते हैं।
    Bank Holidays January 2026 List: जनवरी 2026 में बैंक कब-कब रहेंगे बंद, देखें RBI का पूरा कैलेंडर

    कब-कब है छुट्टी?

    साल 2026 में दिल्ली में अलग-अलग त्योहारों और खास मौकों पर पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में नए साल का दिन, स्वामी विवेकानंद जयंती, होली, दिवाली, क्रिसमस आदि शामिल हैं। जानें दिल्ली में साल 2026 में बैंकों की कब-कब छुट्टी रहेगी:
    26 जनवरी: गणतंत्र दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे
    4 मार्च: होली के मौके पर बैंकों की छुट्टी रहेगी।
    21 मार्च: ईद-उल-फितर के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    31 मार्च: महावीर जयंती के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
    1 अप्रैल: नए वित्त वर्ष का पहला दिन। इसके चलते बैंक बंद रहेंगे।
    3 अप्रैल: गुड फ्राइडे के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
    1 मई: बुद्ध पूर्णिमा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    27 मई: बकरीद के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    26 जून: मुहर्रम के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी।
    15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    26 अगस्त: ईद-ए-मिलाद के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    2 अक्टूबर: गांधी जयंती के चलते बैंक बंद रहेंगे।
    20 अक्टूबर: दशहरा के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
    24 नवंबर: गुरुनानक जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    25 दिसंबर: क्रिसमस के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

    इंटरनेट बैंकिंग का करें इस्तेमाल

    आजकल ज्यादातर काम डिजिटल तरीके से हो जाते हैं। बैंक की छुट्टी होने पर आप मोबाइल बैंकिंग ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई से कई काम कर सकते हैं। आप अकाउंट बैलेंस चेक कर सकते हैं, NEFT, RTGS, IMPS या UPI से पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल और ईएमआई भर सकते हैं। इसके अलावा, फिक्स्ड और रेकरिंग डिपॉजिट खोल या बंद कर सकते हैं, खोए हुए डेबिट या क्रेडिट कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं, चेक बुक या स्टेटमेंट मंगवा सकते हैं और डिजिटल केवाईसी के जरिए नया सेविंग अकाउंट भी खोल सकते हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।