• Entertainment
  • Bhojpuri Holi Song: पवन सिंह के ‘सतरंगी सलवरवा’ ने उड़ाया गर्दा, खेसारी का ‘होली बाद आके’ चल रहा पीछे

    होली के त्‍योहार की आहट आते ही, भोजपुरी संगीत की दुनिया में खलबली मच जाती है। बड़े-बड़े सुपरस्‍टार सिंगर्स से लेकर छोटे कलाकारों तक, होली के दिन आते-आते सैकड़ों नए गानों की लाइन लग जाती है। इस साल, अब जब रंगों के उत्‍सव में एक हफ्ते का ही वक्‍त बचा है, मनोज तिवारी से लेकर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 25, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    होली के त्‍योहार की आहट आते ही, भोजपुरी संगीत की दुनिया में खलबली मच जाती है। बड़े-बड़े सुपरस्‍टार सिंगर्स से लेकर छोटे कलाकारों तक, होली के दिन आते-आते सैकड़ों नए गानों की लाइन लग जाती है। इस साल, अब जब रंगों के उत्‍सव में एक हफ्ते का ही वक्‍त बचा है, मनोज तिवारी से लेकर सृष्‍ट‍ि भारती, अनुराग तिवारी के गाने जमकर सुने और देखे जा रहे हैं। लेकिन जिन दो नए भोजपुरी होली गीतों ने गर्दा उड़ाया है, वो है पवन सिंह का गाना ‘सतरंगी सलवरवा’ और खेसारी लाल यादव का गीत ‘होली के बाद आके’, दोनों सुपरस्‍टार्स के फैंस इन गीतों को हिट-सुपरहिट से आगे ब्‍लॉकबस्‍टर बनाने में जुटे हुए हैं। आइए जानते हैं, इनमें से कौन कितना आगे है।

    भोजपुरी सिनेमा के पावर स्‍टार पवन सिंह ने 20 फरवरी 2026 को अपना नया होली गीत ‘सतरंगी सलवरवा’ रिलीज किया था। ‘टी-सीरीज हमार भोजपुरी’ चैनल पर रिलीज इस झन्‍नाटेदार गाने को 5 दिनों में खबर लिखे जाने तक 11 म‍िल‍ियन से अध‍िक यानी 1.10 करोड़ से अध‍िक व्‍यूज मिल चुके हैं। खबर लिखे जाने तक, यह म्‍यूजिक चार्ट में नंबर-4 पर ट्रेंड हो रहा है।

    खेसारी का गाना ‘होली बाद आके’ अभी पीछे

    दूसरी ओर, रंग, मस्ती और धूम का धमाका लेकर खेसारी लाल यादव का गाना ‘होली बाद आके’ भी कहर ढा रहा है। यह गाना 22 फरवरी 2026 को ‘टी-सीरीज हमार भोजपुरी’ चैनल ने ही रिलीज किया है और इसे भी तीन दिनों में 5 म‍िल‍ियन यानी 52 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है। खेसारी का यह होली गीत म्‍यूजिक चार्ट में 7वें नंबर पर ट्रेंड हो रहा है।

    ‘सतरंगी सलवरवा’ में पवन और महिमा सिंह की जोड़ी

    पवन सिंह ने ‘सतरंगी सलवरवा’ गाने को शिवानी सिंह के साथ गाया है। होली के रंग, प्यार और मस्ती में डूबे हुए इस गीत के म्‍यूजिक वीडियो में पावर स्‍टार के साथ महिमा सिंह की जोड़ी है। गीत के बोल विवेक अनमोल ने लिखे हैं, जबकि संगीत से सजाने का काम प्रियांशु सिंह ने किया है।

    ‘होली बाद आके’ में खेसारी संग रक्षा गुप्‍ता

    उधर, ‘होली बाद आके’ गाने को खेसारी लाल यादव ने अकेले ही गाया है। म्‍यूजिक वीडियो में उनके साथ खूबसूरत रक्षा गुप्‍ता नजर आ रही हैं। गीतकार अभ‍िषेक भोजपुरिया हैं, और संगीत दिया है मुलायम यादव ने।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।