• Sports
  • Big Bash: क्रीज पर आते ही हैट्रिक छक्का लगा दिया, भारत में जन्मे जेरिस वाडिया ने बिग बैश में मचाया तहलका

    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में अभी तक पिछले कुछ सीजन से निखिल चौधरी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। निखिल भारत में घरेलू क्रिकेट भी खेल चुके हैं। अब इस सीजन एक और भारत में जन्मे खिलाड़ी ने बिग बैश में डेब्यू किया है। जेरिस वाडिया एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk दिसम्बर 28, 2025
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में अभी तक पिछले कुछ सीजन से निखिल चौधरी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। निखिल भारत में घरेलू क्रिकेट भी खेल चुके हैं। अब इस सीजन एक और भारत में जन्मे खिलाड़ी ने बिग बैश में डेब्यू किया है। जेरिस वाडिया एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेल रहे हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 23 दिसंबर को मेलबर्न स्टार्स के खिलाफ मुकाबले में डेब्यू किया। उन्होंने वह 7 रन ही बनाा सके। लेकिन ब्रिस्बेन हीट के खिलाफ मैच में वाडिया ने विस्फोटक रूप दिखाया।

    वाडिया ने आते ही हैट्रिक छक्का लगाया

    24 साल साल के जेरिस वाडिया स्ट्राइकर्स के लिए सातवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे। टीम का स्कोर 14.1 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन था। ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल चुके जैक वाइल्डरमुथ गेंदबाजी कर रहे थे। अपनी पहली ही गेंद को उन्होंने मिड विकेट पर छक्का लगा दिया। वाइल्डरमुथ ने छोटी गेंद डाली थी और बाएं हाथ के बल्लेबाज वाडिया पूरी तरह तैयार थे। अगली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर लेंथ की थी। वाडिया ने स्वीप करके फाइन लेग के ऊपर छक्का लगा दिया।

    बड़ौदा में जन्मे जेरिस वाडिया ने अपनी तीसरा छक्का रिवर्स लैप से मारा। वाइड लाइन के पास की गेंद को उन्होंने थर्ड मैन के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। तीन गेंद को तीन तरफ छक्का लगाने का बाद वाडिया ने चौथी गेंद को सामने की तरफ चौके के लिए भेजा। इस तरह अपनी पहली चार गेंदों पर ही उन्होंने 22 रन ठोक दिए। वाडिया बिग बैश में पारी की पहली तीन गेंद पर 3 छक्के मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

    टीम को अंत में हार झेलनी पड़ी

    जेरिस वाडिया ने 16 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। इसके बाद भी उनकी टीम अंत में 7 रनों से मुकाबला हार गई। पहले खेलते हुए ब्रिस्बेन हीट ने 9 विकेट पर 179 रन बनाए थे। स्ट्राइकर्स की पारी 172 रनों पर सिमट गई। आखिरी 5 बल्लेबाज सिर्फ 16 रन बनाने में ही आउट हो गए। कप्तान जेवियर बार्टलेट ने 26 रन देकर तीन विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।