• National
  • BJP ने राहुल गांधी को बताया मास्टरमाइंड, संसदीय समिति में आया ये प्रस्ताव, AI समिट के दौरान प्रदर्शन पर सियासी तूफान

    नई दिल्ली: पिछले दिनों नई दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान युवा कांग्रेस की ओर से शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने अपनी बैठक में इस घटना को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 24, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: पिछले दिनों नई दिल्ली में आयोजित AI समिट के दौरान युवा कांग्रेस की ओर से शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने अपनी बैठक में इस घटना को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी की स्थायी समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने 20 फरवरी 2026 को हुई इस घटना की निंदा करते हुए इसकी जानकारी दी।

    वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आरोप लगाया कि पिछले सप्ताह एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शर्ट उतारकर किए गए प्रदर्शन के मास्टरमाइंड कांग्रेस नेता राहुल गांधी थे। केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने जोर देकर कहा कि कानून का लंबा हाथ जल्द ही उस ‘बदमाश’ तक पहुंचेगा जिसने पर्दे के पीछे से भारत को बदनाम करने के लिए अराजक घटना की साजिश रची थी।

    मंगलवार बीजेपी की यह प्रतिक्रिया दिल्ली की एक अदालत द्वारा एआई इम्पैक्ट समिट स्थल पर शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन करने के संबंध में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद आई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि कांग्रेस की युवा शाखा ने राहुल गांधी के इशारे पर एआई समिट में विरोध प्रदर्शन किया था।

    भारतीय युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने पिछले शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान नाटकीय रूप से शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया था। वे सरकार और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ नारे छपे टी-शर्ट लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें वहां से हटा दिया गया। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में चिब समेत भारतीय युवा कांग्रेस के आठ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।