• Business
  • BMC Election 2026: गोवा, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा… BMC से भी ‘गरीब’ हैं ये राज्य, मुंबई महापालिका का बजट चौंका देगा

    नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर नगर निगम, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के लिए आज यानी गुरुवार को वोटिंग शुरू हो गई। मुंबई में कुल 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अक्षय कुमार, साइना मल्होत्रा, सचिन तेंदुलकर समेत कई सितारे अपना वोट डालने पहुंचे। जब भी बीएमसी के चुनाव होते हैं, देशभर की नजरें यहां


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk जनवरी 15, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: देश के सबसे अमीर नगर निगम, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के लिए आज यानी गुरुवार को वोटिंग शुरू हो गई। मुंबई में कुल 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। अक्षय कुमार, साइना मल्होत्रा, सचिन तेंदुलकर समेत कई सितारे अपना वोट डालने पहुंचे। जब भी बीएमसी के चुनाव होते हैं, देशभर की नजरें यहां टिक जाती हैं। इसका सबसे बड़ा कारण बीएमसी का बजट भी है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बीएमसी का बजट 74,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। बीएमसी का यह बजट कई राज्यों के कुल बजट से भी काफी अधिक है।

    पिछले साल 4 फरवरी को बीएमसी ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए बजट पेश किया था। उस वित्तीय वर्ष में यह बजट 74,427 करोड़ रुपये का था। बीएमसी का यह बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट था। बीएमसी का 74,427 करोड़ रुपये का यह बजट भले ही एक नगर निगम का बजट है, लेकिन यह गोवा, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और त्रिपुरा जैसे राज्यों के पूरे बजट से भी बड़ा है।
    Budget Session: 28 जनवरी से शुरू होगा संसद का ‘बजट सत्र’, 2 अप्रैल को समाप्त; पढ़ लीजिए पूरा कार्यक्रम

    किस राज्य का कितना बजट?

    • गोवा का 2025-26 के लिए कुल बजट 28,162 करोड़ रुपये था।
    • अरुणाचल प्रदेश का बजट 39,842 करोड़ रुपये था।
    • हिमाचल प्रदेश सरकार ने 58,514 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।
    • सिक्किम का कुल बजट 16,196 करोड़ रुपये था।
    • त्रिपुरा का वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट 31,412 करोड़ रुपये का था।

    MCD और BBMP का कितना बजट?

    देश के बड़े नगर निगम में मुंबई की बीएमसी के अलावा दिल्ली नगर निगम (MCD) और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) भी शामिल है। मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एमसीडी ने 2026-27 के लिए 16,530 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया था। वहीं बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए करीब 19,930 करोड़ रुपये का बजट पारित किया था।

    कहां से होती है बीएमसी की कमाई?

    पिछले कुछ वर्षों में बीएमसी की कमाई में तेजी आई है। यह मुख्य रूप से फीस, टैक्स, डेवलपमेंट चार्ज और निवेश से होने वाली आय के कारण हुआ है। बीएमसी का रेवेन्यू बेस और फिक्स्ड डिपॉजिट अन्य नगर पालिकाओं की तुलना में काफी ज्यादा है, जिससे इसका बजट काफी बड़ा हो पाता है।

    कहां पैसा खर्च करती है बीएमसी?

    बीएमसी कई जगह अपना पैसा खर्च करती है। इसमें सड़कें, पुल, सीवेज लाइन, पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट, एजुकेशन, सेफ्टी और कर्मचारियों की सैलरी व पेंशन शामिल हैं। साल 2024 में बीएमसी ने मुंबई में इंफ्रास्ट्रक्चर पर अपने रेवेन्यू का 47% पैसा खर्च किया था।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।