शाहिद कपूर की’ओ रोमियो’ करीब 125 से 150 करोड़ रुपये के खर्च में बनी फिल्म है। हालांकि, इस फिल्म की कमाई अब धीरे-धीरे नीचे जा रही है जो मेकर्स के लिए चिंता का शबब बनती जा रही है।
‘दो दीवाने शहर में’ की कहानी
‘दो दीवाने शहर में’ शशांक शर्मा और रोशनी श्रीवास्तव की कहानी है, जो खुद आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं। दुनिया के लिए वे परिपूर्ण हैं, लेकिन सच ये है कि वे आंतरिक खामियों से लड़ रहे हैं। वहीं शशांक जब बात करता है कि ‘श’ का उच्चारण ‘स’ की तरह करता है। इसी वजह से वो कहीं बोलने से डरता है। रोशनी अपने सांवले रंग और नाक के शेप के कारण आत्मविश्वास की कमी महसूस करती है।
‘दो दीवाने सहर में’ की कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 30 करोड़ के खर्च में बनी ‘दो दीवाने सहर में’ में मंगलवार को 39 लाख रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 5.19 करोड़ रुपये देसी बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं।
‘अस्सी’ की कहानी
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो अंदर तक हिला कर रख देती है। ये फिल्म समाज की वो काली सच्चाई है जिसकी कहानी संवेदनशील है। एक महिला जो स्कूल टीचर है, वो अपने पति और बेटी के साथ अपनी एक छोटी से दुनिया में रहती है। फिर एक दिन कुछ ऐसा होता है जो जिंदगी में सबकुछ पलट कर रख देता है। एक दिन कुछ लड़के उसके साथ दुष्कर्म करते हैं और फिर रेल की पटरी पर फेंक आते हैं। इस जंग में उसके साथ खड़ी हैं तापसी पन्नू जो पेशे से एक वकील हैं।
‘अस्सी’ की कमाई
करीब 30 करोड़ रुपये के खर्च में बनी ‘अस्सी’ की कमाई ने ‘दो दीवाने सहर में’ को मात दे दी है। इस फिल्म ने मंगलवाल को 55 लाख रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर इसने 5.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, फिल्म के लिए अपना बजट निकाल पाना काफी मुश्किल लग रहा है।
‘ओ रोमियो’ की कहानी
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ मुंबई अंडरवर्ल्ड हुसैन उस्तारा पर बनी एक ऐसी कहानी है जिसमें जमकर खून खराबा है। फिल्म में शाहिद कपूर एक सनकी गैंगस्टर ‘उस्तारा’ के किरदार में हैं जो एक कॉन्ट्रैक्ट किलर था, जो दाऊद इब्राहिम का कड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जाता था। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी (अफशान) उसे सुपारी देती है और फिर शुरू होता है उसके पति के हत्यारे को खत्म करने का मिशन। हालांकि, कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट भी है।
‘ओ रोमियो’ की कमाई कितनी
रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को स फिल्म ने करीब 1.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने केवल 58.57 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 91.00 करोड़ के पार जा चुकी है।
‘बॉर्डर 2’ की कहानी
सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में थल सेना, नौसेना और वायु सेना ने मिलकर अपना पराक्रम दिखाया है। ‘बॉर्डर 2’ साल 1971 के भारत-पाक युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी फिल्म है, जिसमें पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। भारतीय बहादुरों ने पाकिस्तान के ‘ऑपरेशन चंगेज़ खान’ योजना को नाकाम करते हुए अपनी बहादुरी और बलिदान का परिचय दिया था।
‘बॉर्डर 2’ क कलेक्शन
33वें दिन मंगलवार को फिल्म ने करीब 31 लाख रुपये कमाए और अब तक फिल्म के देसी बॉक्स ऑफिस पर 326.51 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने अब तक 446.00 करोड़ से पार कमाई कर ली है।
‘मर्दानी 3’ की कहानी
वहीं रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रानी मुखर्जी पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में हैं। कहानी हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग, 93 बच्चियों के लापता से जुड़ी है जिसका तार ‘अम्मा’ नामक भिखारन से जुड़ा है। अम्मा खतरनाक है जो चाइल्ड ट्रैफिकिंग व भिखारी माफिया नेटवर्क चलाती है।
‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन
‘मर्दानी 3’ ने चौथे मंगलवार को करीब 20 लाख रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर ये फिल्म अब तक 48.15 करोड़ रुपये कमा चुकी है। वर्ल्डवाइड ये फिल्म अब तक 71.30 करोड़ से अधिक कमा चुकी है।













