• Entertainment
  • Box Office: दूसरे दिन Kerala Story 2 ने लगाई छलांग, 6 फिल्मों को किया चारों खाने चित्त, दुनियाभर में 6 करोड़ पार

    केरल हाई कोर्ट द्वारा ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज को मंजूरी मिलने के बाद, फिल्म निर्धारित समय पर शुरू हुई, लेकिन देर शाम को इसके शोज चलना शुरू हुए। फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की। दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और बढ़ोतरी देखने को मिली। ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk मार्च 1, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    केरल हाई कोर्ट द्वारा ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज को मंजूरी मिलने के बाद, फिल्म निर्धारित समय पर शुरू हुई, लेकिन देर शाम को इसके शोज चलना शुरू हुए। फिल्म ने पहले दिन अच्छी कमाई की। दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में और बढ़ोतरी देखने को मिली। ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा है और रिव्यू के नाम पर भी इसे एक से डेढ़ स्टार्स मिले हैं। ऐसे में फिल्म की कमाई अच्छी होना बहुत बड़ी बात है। फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 4.65 करोड़ की कमाई की है।

    कामाख्या नारायण सिंह की निर्देशित इस फिल्म ने पहले दिन के कलेक्शन की तुलना में बॉक्स ऑफिस पर बढ़ोतरी दर्ज की। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 75 लाख रुपये कमाए। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 5.4 करोड़ रुपये हो गई है।

    ‘द केरल स्टोरी 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने दो दिन में 6.4 करोड़ की कमाई कर ली है। इसी रिपोर्ट के अनुसार, ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड‘ ने शनिवार, 28 फरवरी, 2026 को कुल मिलाकर 12.20% हिंदी दर्शकों की उपस्थिति दर्ज की। इसने पहले से चल रहीं 6 फिल्मों- बॉर्डर 2, अस्सी, मर्दानी 3, ओ रोमियो, और तू या मैं सहित दो दीवाने सहर में को पछाड़ दिया है।

    ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर क्या बोला कोर्ट

    • केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) द्वारा फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को अंडर-ए (16+) सर्टिफिकेट दिए जाने के बाद इसके खिलाफ याचिकाएं दायर की गईं।
    • शुरुआत में, केरल उच्च न्यायालय के एकल पीठ ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी, यह कहते हुए कि इससे कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो सकती है और समाज में सद्भाव बिगड़ सकता है।
    • न्यायाधीश ने फिल्म को अंडर-ए सर्टिफिकेट देने के लिए सेंसर बोर्ड की आलोचना भी की।
    • हालांकि, फिल्ममेकर्स ने तुरंत इस फैसले के खिलाफ अपील की। रिलीज के दिन, तीन न्यायाधीशों की खंडपीठ द्वारा विशेष सत्र आयोजित किया गया और उन्होंने फिल्म पर लगी रोक हटा दी।

    15 दिनों के लिए हुई थी रिलीज बैन

    न्यायमूर्ति एस.ए. धर्माधिकारी और पी.वी. बालकृष्णन की खंडपीठ ने एकल पीठ के न्यायमूर्ति बेचू कुरियन थॉमस द्वारा पारित अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों के लिए प्रतिबंध लगाया गया था।

    कुछ जगहों पर ‘द केरल स्‍टोरी 2’ के शोज कैंसिल

    जहां देशभर में इसे लेकर अलग-अलग बातें हो रही हैं, वहीं केरल के कुछ हिस्सों में फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। खबरों के अनुसार, कई सिनेमाघरों में लोगों की संख्या कम रही और कोच्चि, त्रिशूर और कोझिकोड सहित कुछ चुनिंदा जगहों पर स्क्रीनिंग रद्द कर दी गई। तिरुवनंतपुरम के एक सिनेमाघर में भी निर्धारित शो रद्द कर दिया गया। डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के सदस्यों ने फिल्म की रिलीज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

    ‘द केरल स्‍टोरी 2’ का बजट और कहानी

    ‘द केरल स्‍टोरी 2’ का बजट 28-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह फिल्म अपनी पिछली फिल्म की कहानी को ही आगे बढ़ाती है। ट्रेलर और टीजर में भारत के अलग-अलग राज्यों की कई जवान लड़कियां अपना दर्द बयान करती हैं। वे बताती हैं कि उन्‍हें प्‍यार के जाल में फंसाया गया और उनकी जिंदगी बर्बाद हो गई। फिल्‍म मुसलमान लड़कों द्वारा हिंदी लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर कथित धर्म परिवर्तन और समाज के दबाव पर बात करती है। फिल्‍म दावा करती है कि ‘अगले 25 साल में भारत इस्लामिक स्टेट होगा।’

    ‘द केरल स्‍टोरी 2’ की रिलीज और कास्ट

    कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।