• Sports
  • CAN vs UAE: कौन हैं जुनैद सिद्दीकी? पाकिस्तान में जन्म, टी20 विश्व कप में कर दिया कमाल

    नई दिल्ली: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल हमेशा खास होता है। अगर कोई गेंदबाज टी20 विश्व कप में यह कारनामा कर दे तो सोने पर सुहागा जैसा है। टी20 विश्व कप इतिहास में पहली बार किसी यूएई के गेंदबाज ने 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। कनाडा के खिलाफ मुकाबले में


    Azad Hind Desk अवतार
    By Azad Hind Desk फरवरी 13, 2026
    Views
    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement
    नई दिल्ली: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट हॉल हमेशा खास होता है। अगर कोई गेंदबाज टी20 विश्व कप में यह कारनामा कर दे तो सोने पर सुहागा जैसा है। टी20 विश्व कप इतिहास में पहली बार किसी यूएई के गेंदबाज ने 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। कनाडा के खिलाफ मुकाबले में जुनैद सिद्दीकी ने 5 बल्लेबाजों को आउट कर दिया।

    जुनैद सिद्दीकी के करियर का पहला 5 विकेट हॉल

    33 साल के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने पहले स्पेल में कनाडा के दोनों सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा और दिलप्रीत बाजवा को आउट किया। डेथ ओवर्स में उन्होंने फिफ्टी लगाने वाले हर्ष ठकर का शिकार करने के बाद श्रेयस मोव्वा और साद बिन जफर के भी विकेट लिए। 4 ओवर में उन्होंने 35 रन खर्च करके 5 विकेट लिए। यह पहला मौका है जब अपने करियर में उन्होंने 5 विकेट हॉल लिया है। एसोसिएट देशों के गेंदबाजों की बात करें तो सिर्फ नीदरलैंड के एहसान मलिक ने ही उनसे पहले 5 विकेट हॉल लिया है।

    टी20 विश्व कप का सबसे महंगा 5 विकेट स्पेल

    यह इस टी20 विश्व कप का दूसरा 5 विकेट हॉल है। 2007 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी। अभी तक 14 बार गेंदबाजों ने एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इसमें जुनैद सिद्दीकी का स्पेल सबसे महंगा है। इससे पहले सबसे महंगा 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम था। उन्होंने 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 31 रन देकर 5 शिकार किए थे।

    पाकिस्तान में हुआ था जुनैद सिद्दीकी का जन्म

    6 दिसंबर 1992 को जुनैद सिद्दीकी का जन्म पाकिस्तान के मुल्तान में हुआ था। 2014 में वह यूएई चले गए थे। 2019 में उन्होंने यूएई के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। 88 टी20 इंटरनेशनल मैच में जुनैद के नाम 121 विकेट हैं। वह टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले यूएई के एकमात्र गेंदबाज हैं। 63 मैचों के वनडे करियर में 86 शिकार कर चुके हैं।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    हर महीने  ₹199 का सहयोग देकर आज़ाद हिन्द न्यूज़ को जीवंत रखें। जब हम आज़ाद हैं, तो हमारी आवाज़ भी मुक्त और बुलंद रहती है। साथी बनें और हमें आगे बढ़ने की ऊर्जा दें। सदस्यता के लिए “Support Us” बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।